लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Assembly Elections 2024: भाजपा ने दो साल पहले रणनीति बनाई, फड़नवीस ने कहा-कल्याणकारी योजनाओं पर जोर, हर घर में पेयजल पर फोकस

By भाषा | Updated: August 14, 2022 15:39 IST

Maharashtra Assembly Elections 2024: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र की नयी सरकार शहरी क्षेत्रों में अधिक आबादी को प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत लाने पर ध्यान केंद्रित करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देकल्याणकारी नीतियों की राजनीति ने वास्तव में उनकी पार्टी को लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।परियोजना के मुकाबले इसी प्रकार की योजनाओं और नीतियों को प्राथमिकता देने का फैसला किया है।शिंदे-फड़नवीस सरकार पीएमएवाई में ज्यादा आबादी को शामिल करने पर जोर देगी।

मुंबईः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा है कि पार्टी 2024 में होने वाले लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट गई है और उसका जोर कल्याणकारी योजनाओं पर रहेगा।

फड़नवीस ने संकेत दिया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र की नयी सरकार शहरी क्षेत्रों में अधिक आबादी को प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत लाने पर ध्यान केंद्रित करेगी। भाजपा नेता के अनुसार, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में कल्याणकारी नीतियों की राजनीति ने वास्तव में उनकी पार्टी को लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

फड़नवीस ने कहा, ''भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने किसी बड़ी लागत वाली परियोजना के मुकाबले इसी प्रकार की योजनाओं और नीतियों को प्राथमिकता देने का फैसला किया है।'' फड़नवीस ने संकेत दिया कि शिंदे-फड़नवीस सरकार पीएमएवाई में ज्यादा आबादी को शामिल करने पर जोर देगी।

उन्होंने कहा, ''हमारी समीक्षा में पाया गया कि केवल 16 प्रतिशत शहरी लाभार्थियों ने पीएमएवाई के तहत अपने घर बनाए हैं। यह बहुत कम है। योजना का दायरा बढ़ाने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में, पीएमवाईए में लगभग 75 प्रतिशत आबादी आती है।''

शिंदे-फड़नवीस सरकार की दो प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर, फड़नवीस ने कहा, “पीएमएवाई योजना के तहत एक घर देना और अर्ध-शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर में पेयजल की आपूर्ति करने वाली पाइपलाइन बिछाना दो प्रमुख परियोजनाएं हैं।

हम अगले दो वर्षों में इस पर ध्यान देंगे। यदि हम इन दोनों योजनाओं के तहत लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने में सफल हो जाते हैं, तो इसका लाभार्थियों पर दीर्घकालिक प्रभाव पड़ेगा और लोकसभा व राज्य के विधानसभा चुनाव में हमें इसका फायदा मिल सकता है।'' 

टॅग्स :महाराष्ट्रएकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीसBJPनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे