लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: बीजेपी और शिवसेना के बीच तय हुआ 50-50 का फार्मूला, जल्द होगा एलान

By विकास कुमार | Updated: July 9, 2019 08:58 IST

शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने भी इस बात की पुष्टि है कि दोनों दलों के बीच चुनाव को लेकर सीटों का तालमेल हो गया है और जल्द ही इसका एलान किया जायेगा. दोनों दल सीटों में बराबर की हिस्सेदारी लेते हुए चुनाव मैदान में उतरेंगे.

Open in App
ठळक मुद्देछोटे दलों के सहयोगियों को भी भाजपा और शिवसेना अपने-अपने हिस्से से सीटें देगी.ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री दोनों दल से होंगे. शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने भी इस बात की पुष्टि है.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी और शिवसेना के बीच सीटों का तालमेल हो गया है. दोनों घटक दल बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री को लेकर भी यही मॉडल अपनाया जायेगा. ढाई-ढाई साल के लिए सीएम दोनों दल से होंगे. 

शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने भी इस बात की पुष्टि है कि दोनों दलों के बीच चुनाव को लेकर सीटों का तालमेल हो गया है और जल्द ही इसका एलान किया जायेगा. दोनों दल सीटों में बराबर की हिस्सेदारी लेते हुए चुनाव मैदान में उतरेंगे. दोनों पार्टियों के मुख्यमंत्री भी आधे-आधे कार्यकाल के लिए बनाए जायेंगे. छोटे दलों के सहयोगियों को भी भाजपा और शिवसेना अपने-अपने हिस्से से सीटें देंगी. रामदास अठावले की पार्टी आरपीआई गठबंधन की साझेदार हो सकती है. 

लोकसभा चुनाव 2019 में दोनों पार्टियों ने साथ मिल कर चुनाव लड़ा था और प्रदेश की 41 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी. बीजेपी 25 और शिवसेना 23 सीटों पर चुनाव लड़ी थी. वहीं, कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन को 5 सीटें मिली थी. 

लोकसभा चुनाव से पहले अमित शाह ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर बीजेपी और शिवसेना के बीच चल रहे राजनीतिक रस्साकशी को दूर किया था. मीडिया में उस दौरान भी ख़बरें आई कि  शिवसेना ने विधानसभा चुनाव के लिए 50-50  का फार्मूला अमित शाह के सामने रखा है. 

पिछले विधानसभा चुनाव में दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था. किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं आने की स्थिति में दोनों दल एक साथ आ गए थे. बीजेपी के 122 और शिवसेना के 63 विधायक चुन कर आये थे. वहीं, कांग्रेस के 42 और एनसीपी के 41 विधायक चुने गए थे. 

 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेनाअमित शाहदेवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"