लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Assembly: विपक्ष के नेता पद पर दावा?, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा-विपक्षी दलों में सबसे अधिक 20 विधायक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 5, 2025 13:58 IST

Maharashtra Assembly: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, "शिवसेना ने विपक्ष के नेता पद पर दावा पेश किया है। हमने इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष को पत्र दिया है। हमें विश्वास है कि लोकतांत्रिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जाएगा।"

Open in App
ठळक मुद्देपत्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को सौंपा गया है। 2019 में फिर से शिवसेना में शामिल हो गए।26 मार्च को समाप्त हो रहे बजट सत्र से पहले लिया जाना चाहिए।

Maharashtra Assembly: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) पद के लिए दावा पेश किया है और वरिष्ठ विधायक भास्कर जाधव को इस पद के लिए नामित किया है। इस संबंध में एक पत्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को सौंपा गया है। ठाकरे ने कहा, "शिवसेना ने विपक्ष के नेता पद पर दावा पेश किया है। हमने इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष को पत्र दिया है। हमें विश्वास है कि लोकतांत्रिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जाएगा।"

उन्होंने जोर देकर कहा कि इस मुद्दे पर निर्णय 26 मार्च को समाप्त हो रहे बजट सत्र से पहले लिया जाना चाहिए। रत्नागिरी जिले के गुहागर से विधायक जाधव 1990 के दशक में संयुक्त शिवसेना में थे। इसके बाद वह अविभाजित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में चले गए और 2019 में फिर से शिवसेना में शामिल हो गए।

ठाकरे ने स्पष्ट किया कि विपक्ष के नेता के पद पर 'रोटेशन' नहीं होगा और उनकी पार्टी के पास यह पद रहेगा। शिवसेना (यूबीटी) के पास विपक्षी दलों में सबसे अधिक 20 विधायक हैं। नेता विपक्ष को कैबिनेट मंत्री के स्तर की सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। सोमवार को राकांपा (एसपी) ने मांग की थी कि विपक्ष के नेता का पद विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) के तीन घटकों के बीच बारी-बारी से साझा किया जाए। 

टॅग्स :उद्धव ठाकरेमहाराष्ट्रमुंबईशरद पवारराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस