लाइव न्यूज़ :

Omicron: महाराष्ट्र में ओमीक्रोन के मामले 100 के पार, राज्य सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, देखें पूरी लिस्ट

By विनीत कुमार | Updated: December 24, 2021 21:21 IST

महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के एक बार फिर बढ़ते मामलों के बीच नए गाइडलाइन जारी किए हैं। इसके तहत अब पूरे राज्य में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक सार्वजनिक स्थानों पर पांच से अधिक लोग जमा नहीं होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में ओमीक्रोन के 20 नए मामले शुक्रवार को सामने आए, कुल 1410 नए कोरोना केस मिले।बदलते हालात के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार ने नई कोरोना गाइडलाइन जारी कर दी है।नए दिशा-निर्देशों के अनुसार अब रात में 9 से 6 के बीच पांच से अधिक लोग सार्वजनिक स्थानों पर जमा नहीं होंगे।

मुंबई: भारत में ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों और कुछ राज्यों में नाइट कर्फ्यू की घोषण के बीच महाराष्ट्र ने भी कोरोना पर नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत पूरे राज्य में सार्वजनिक स्थान पर अब 5 से अधिक लोग एक साथ जमा नहीं हो सकेंगे। साथ ही इंडोर यानी बंद हॉल में होने वाली शादियों में केवल 100 लोग को अनुमति होगी।

महाराष्ट्र में ओमीक्रोन के कुल केस 100 के पार हो चुके हैं। ऐसे में महाराष्ट्र सरकार ने ओमीक्रोन के खतरे और कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच क्या कुछ नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, देखें पूरी लिस्ट-

1. सार्वजनिक स्थान पर पूरे महाराष्ट्र में अब रात में 5 से अधिक लोग जमा नहीं हो सकेंगे। ये प्रतिबंध रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा।

2. इंडोर शादियों में 100 लोग और बाहर खुले स्थान पर होने वाली शादियों में अधिकतम 250 लोग हिस्सा ले सकेंगे।

3. पूरे महाराष्ट्र में जिम, स्पा, होटल, थियेटर और सिनेमाघरों में क्षमता के मुकाबले केवल 50 प्रतिशत लोग प्रवेश कर सकते हैं।

4. अन्य सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक इंडोर कार्यक्रम में भी महाराष्ट्र में अगले निर्देश तक केवल 100 लोग शामिल हो सकेंगे। वहीं खुले स्थान पर ये संख्या अधिकतम 250 या क्षमता के 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) तक रह सकती है।

5. पूरे राज्य में रेस्तरां, जिम, स्पा, सिनेमा हॉल में कुल क्षमता के 50 प्रतिशत लोग आ सकेंगे। इन सभी संस्थानों को अपनी कुल क्षमता और 50 प्रतिशत की क्षमता की संख्या की घोषणा करनी होगी। 

महाराष्ट्र में कोरोना के 1410 नए मामले, 12 मौत

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1410 नए मामले सामने आए, जिनमें से 20 मामले ओमीक्रोन के हैं। इसके अलावा 12 रोगियों की मौत हुई। राज्य में अब ओमीक्रोन के कुल मामले 108 पहुंच गए हैं। इनमें से 54 लोग ठीक हो चुके हैं। 

सामने आए नए ओमीक्रोन मामलों में 11 मुंबई से हैं। इसके अलावा 6 पुणे और 2 सतारा से हैं। एक केस अहमदनगर से सामने आया है। इन सभी में से 15 केस अंतरराष्ट्रीय यात्राओं से जुड़े हैं।  इससे पहले गुरुवार को राज्य में कोविड-19 के 1179 नए मामले सामने आए थे। वहीं, ओमीक्रोन वेरिएंट के भी 23 नए मामले मिले थे।

टॅग्स :कोरोना वायरसओमीक्रोन (B.1.1.529)महाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील