लाइव न्यूज़ :

Assembly Election 2024 Dates: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों का आज ऐलान, जानें चुनाव आयोग कब करेगा घोषणा

By अंजली चौहान | Updated: October 15, 2024 12:21 IST

Maharashtra and Jharkhand Assembly Elections 2024 Schedule: यहां जानें महाराष्ट्र और झारखंड में किस दिन होंगे चुनाव...

Open in App

Maharashtra and Jharkhand Assembly Elections 2024 Dates: भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) इस साल के अंत में होने वाले महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करने वाला है। आज, यानि मंगलवार, 15 अक्टूबर को दोपहर साढ़ें तीन बजे चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान कर देगा।

288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त होगा, जिसका मतलब है कि चुनाव प्रक्रिया उससे पहले पूरी करनी होगी। 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2025 को समाप्त होगा। लगभग 50 सीटों पर उपचुनाव होने के कारण, चुनाव आयोग उनके लिए चुनाव की तारीखों की भी घोषणा कर सकता है।

इनमें वायनाड लोकसभा सीट भी शामिल है, जो जून में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के अमेठी और वायनाड दोनों से जीतने के कारण खाली हुई थी। कांग्रेस ने घोषणा की है कि प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड सीट से पार्टी की उम्मीदवार होंगी। 

मौजूदा महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर और झारखंड का 5 जनवरी 2025 को खत्म होगा। हाल ही में हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2024झारखंड विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024झारखंडBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो