लाइव न्यूज़ :

शपथ लेने के बाद बोले आदित्य ठाकरे- महाराष्ट्र के लोगों की सेवा करना चाहता हूं

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: November 27, 2019 12:47 IST

आदित्य ठाकरे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ''हम नया महाराष्ट्र बनाने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। कई विधायक पहली बार चुनकर आए हैं और शपथ ग्रहण के दौरान हम गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। हम राज्य में लोगों की सेवा करना चाहते हैं।''

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई की वर्ली विधानसभा सीट से विधायक आदित्य ठाकरे ने बुधवार (27 नवंबर) को विधानसभा में शपथ लेने के बाद कहा कि उनकी पार्टी नया महाराष्ट्र बनाने को लेकर प्रतिबद्ध है। आदित्य ठाकरे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ''हम नया महाराष्ट्र बनाने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। कई विधायक पहली बार चुनकर आए हैं और शपथ ग्रहण के दौरान हम गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। हम राज्य में लोगों की सेवा करना चाहते हैं।''

मुंबई की वर्ली विधानसभा सीट से विधायक आदित्य ठाकरे ने बुधवार (27 नवंबर) को विधानसभा में शपथ लेने के बाद कहा कि उनकी पार्टी नया महाराष्ट्र बनाने को लेकर प्रतिबद्ध है। आदित्य ठाकरे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ''हम नया महाराष्ट्र बनाने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। कई विधायक पहली बार चुनकर आए हैं और शपथ ग्रहण के दौरान हम गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। हम राज्य में लोगों की सेवा करना चाहते हैं।''

बता दें कि हाल के कुछ ही दिनों पहले शिवसेना आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग कर रही थी। शिवसेना ने भारतीय जनता पार्टी के सामने 50-50 फॉर्म्यूला पेश किया था, जिसके तहत मांग की गई थी कि ढाई साल बीजेपी के पास सीएम पद रहेगा और ढाई साल शिवसेना इस पद की हकदार होगी। इस पर दोनों पार्टियों में बात नहीं बनी और शिवसेना ने कांग्रेस और एनसीपी संग नया गठबंधन बनाया। इस गठबंधन को महाराष्ट्र विकास अघाडी कहा जा रहा है। 

सूबे में लंबे सियासी उथल-पुथल के बाद महाराष्ट्र विकास अघाडी गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है। 28 नवंबर में इस गठबंधन के नेता उद्धव ठाकरे सीएम पद की शपथ लेंगे। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने इस गठबंधन को तीन दिसंबर तक सदन में बहुमत साबित करने के लिए कहा है। 

बता दें कि गठबंधन में शामिल शिवसेना के 56 विधायकों ने जीत दर्ज की थी, वहीं, एनसीपी के पास 54 और कांग्रेस के पास 44 विधायक हैं। 288 सदस्यों वाली विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 145 विधायकों की जरूरत है।  

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रशिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसअजित पवारशरद पवारउद्धव ठाकरेनरेंद्र मोदीअमित शाहसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?