लाइव न्यूज़ :

Mahakumbh Stampede 2025: ‘ग्रीन कॉरिडोर’ बनाकर मिनट दर मिनट दौड़ने लगीं 50 से अधिक एंबुलेंस?, 100 से अधिक फेरे लगाए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2025 20:36 IST

Mahakumbh Stampede 2025: मरीजों को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल या तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय (बेली अस्पताल) स्थानांतरित किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देभगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई जबकि 60 अन्य घायल हो गए।‘ग्रीन कॉरिडोर’ बनाकर एंबुलेंस पूरी रफ्तार से घटनास्थल तक पहुंचीं।गंभीर मरीजों को सेंट्रल हॉस्पिटल ले जाया गया।

Mahakumbh Stampede 2025: उत्तर प्रदेश सरकार की आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं और तत्परता ने प्रयागराज में महाकुंभ मेले में मची भगदड़ को बड़ा रूप लेने से रोक दिया। घटना में प्रभावित लोगों को बचाने के लिए ‘ग्रीन कॉरिडोर’ बनाकर दो से तीन मिनट के भीतर 50 से अधिक एंबुलेंस संगम क्षेत्र में पहुंच गईं और लोगों की जान बचाने के लिए एम्बुलेंस से 100 से अधिक फेरे लगाए गये। महाकुंभ के संगम क्षेत्र में मंगलवार देर रात पवित्र स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के पहुंचने से मची भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई जबकि 60 अन्य घायल हो गए।

इसके साथ ही दो से तीन मिनट के भीतर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और इस दौरान राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और पुलिस टीम भी चिकित्सकों के साथ घायलों की मदद में जुटी रही। महाकुंभ मेला के नोडल चिकित्सा स्थापना चिकित्सक गौरव दुबे ने बताया कि महाकुंभनगर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों का उपचार किया। हादसे के बाद ‘ग्रीन कॉरिडोर’ बनाकर एंबुलेंस पूरी रफ्तार से घटनास्थल तक पहुंचीं।

सिर्फ दो से तीन मिनट के भीतर विशेषज्ञ चिकित्सकों और मेडिकल टीम ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। एक बयान के मुताबिक, 50 से अधिक एंबुलेंस ने बिना रुके फर्राटा भरा और घायलों को तत्काल केंद्रीय अस्पताल पहुंचाया। बयान में बताया गया कि घटनास्थल पर ही घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर मरीजों को सेंट्रल हॉस्पिटल ले जाया गया।

जहां उनका इलाज किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि जरूरत पड़ने पर कुछ मरीजों को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल या तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय (बेली अस्पताल) स्थानांतरित किया गया। एक बयान के मुताबिक, पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने भी चिकित्सा सहायता के लिए एंबुलेंस की आवाजाही में सहयोग दिया।

टॅग्स :महाकुंभ 2025उत्तर प्रदेशप्रयागराजकुम्भ मेलायोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन