लाइव न्यूज़ :

Mahakumbh 2025: भगदड़ के बाद भी श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी, अब तक 2.78 करोड़ लोगों ने किया स्नान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2025 11:50 IST

Mahakumbh 2025: अधिकारियों ने कहा कि 'मौनी अमावस्या' पर पवित्र स्नान के लिए बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंचे, जिससे महाकुंभ में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।

Open in App

Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेले में भगदड़ जैसी घटना होने के बावजूद श्रद्धालुओं का आना जारी है और मेला प्रशासन के मुताबिक, बुधवार को मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर सुबह आठ बजे तक 2.78 करोड़ लोगों ने गंगा और संगम में आस्था की डुबकी लगाई। मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मौनी अमावस्या पर सुबह आठ बजे तक 10 लाख से अधिक कल्पवासियों समेत कुल 2.78 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में स्नान किया।

मेला प्रशासन के मुताबिक, 13 जनवरी को शुरू हुए महाकुंभ मेले में अभी तक 19.94 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। एक अधिकारी ने बताया कि मेला क्षेत्र में भारी संख्या में लोगों का आना जारी है और जिला प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण के लिए चंद्रशेखर आजाद पार्क का गेट भी खोल दिया है ताकि लोग सड़क के बजाय पार्क में बैठें। बुधवार को तड़के संगम नोज पर भगदड़ जैसी स्थिति बनने से कई लोग घायल हो गए जिन्हें मेला क्षेत्र में बने अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि अधिक भीड़ के कारण भगदड़ जैसी घटना होने की वजह से अखाड़ों ने सुबह अमृत स्नान टाल दिया था, लेकिन भीड़ कम होने पर अखाड़ों के साधु संत अमृत स्नान करेंगे। इस संबंध में मेला प्रशासन से बातचीत चल रही है। 

टॅग्स :महाकुंभ 2025मौनी अमावस्याउत्तर प्रदेशप्रयागराज
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र