लाइव न्यूज़ :

Mahakumbh 2025: सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से की अपील, कहा- "संगम नोज जाने की कोशिश न करें, जो जहां है वहीं..."

By अंजली चौहान | Updated: January 29, 2025 10:51 IST

Mahakumbh 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से निकटतम घाट पर डुबकी लगाने और संगम नोज की ओर जाने से बचने का आग्रह किया।

Open in App

Mahakumbh 2025:प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर मची भगदड़ के बाद प्रशासन राहत -बचाव कार्य में जुट गई है। मामले पर ध्यान देते हुए, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में श्रद्धालुओं से संगम नोज की ओर न जाने और गंगा के पास अन्य घाटों पर स्नान करने की अपील की है।  

मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को बताया कि संगम नोज के पास बचाव अभियान चलाए जाने के दौरान श्रद्धालुओं के लिए मौनी अमावस्या को सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए कई स्नान घाट बनाए गए हैं।

यह भगदड़ बुधवार सुबह उस समय हुई जब मौनी अमावस्या के अवसर पर स्नान स्थल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।

सीएम योगी ने एक्स पर एक पोस्ट में लोगों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने, व्यवस्था बनाने में सहयोग करने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने को कहा, क्योंकि लोग अन्य घाटों पर शांतिपूर्वक स्नान कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थिति पर नजर रखने के लिए एक घंटे के अंतराल में दो बार सीएम योगी आदित्यनाथ को फोन किया और तत्काल राहत उपाय करने को कहा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीएम योगी से बात की और केंद्र की ओर से पूर्ण सहयोग का वादा किया।

बचाव कार्य अभी जारी है और घायलों को इलाज के लिए मेला मैदान के अंदर केंद्रीय अस्पताल ले जाया गया है। घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले लोगों ने नाम न बताने की शर्त पर एचटी को बताया कि कम से कम 15 शव अस्पताल लाए गए हैं।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने बताया कि भगदड़ के कारण संतों ने मौनी अमावस्या के अमृत स्नान को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया है। मेला प्रशासन ने भी लोगों को वापस भेज दिया है और भीड़ को नियंत्रित करने और राहत कार्यों में मदद के लिए रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात किया गया है।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने ट्वीट कर कहा, ''प्रयागराज में संगम पर महाकुंभ में हुई भगदड़ में श्रद्धालुओं की जान चली गई और घायल हो गए, यह अत्यंत दुखद व चिंताजनक खबर है। ऐसे समय में पार्टी उनके परिवार को संत्वना देती है। पीड़ितों में इस दुख को सहने की ताकत है।"

टॅग्स :महाकुंभ 2025योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशप्रयागराज
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी