लाइव न्यूज़ :

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की, भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया

By बृजेश परमार | Updated: January 8, 2022 20:45 IST

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शनिवार सुबह मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की।  एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देदर्शन किए एवं भगवान को जल अर्पित किया।पुजारी ने विधि विधान से भगवान का उनसे पूजन अभिषेक करवाया। राज्यपाल खान ने महाकाल की ‘भोग आरती’ के समय मंदिर में दर्शन किए।

उज्जैनः केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शनिवार सुबह बाबा महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भोंग आरती में बाबा के दर्शन लाभ लिए। वे महाकाल मंदिर में 40 मिनट रुक रहे। उन्होंने कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए दर्शन किए एवं भगवान को जल अर्पित किया।

 

मंदिर प्रबंध समिति की जनसंपर्क अधिकारी गौरी जोशी के अनुसार  राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद खान ने सुबह के समय मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने बेरिकेट्स के बाहर से ही पूजा संपन्न की। पुजारी ने विधि विधान से भगवान का उनसे पूजन अभिषेक करवाया। राज्यपाल ने इस दौरान भगवान श्री महाकालेश्वर का दर्शन लाभ लेते हुए जल अभिषेक किया।

महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक गणेश धाकड़ ने एक बयान में कहा कि खान ने महाकाल की ‘भोग आरती’ के समय मंदिर में दर्शन किए। भगवान शिव का महाकालेश्वर मंदिर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक हैं और देश विदेश से बड़ी संख्या में भक्त यहां दर्शन के लिए आते हैं।

धाकड़ ने कहा कि पुजारियों ने अनुष्ठान के अनुसार पूजा अर्चना की जबकि खान ने कोविड-19 के दिशा निर्देशों के अनुसार अवरोधकों के पीछे रहकर प्रार्थना की। अधिकारियों ने राज्यपाल का मंदिर की ओर से अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया। लगभग 40 मिनट तक राज्यपाल मंदिर परिसर में रहे। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते स्थानीय प्रशासन ने इस महीने की शुरुआत में मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला किया था। 

टॅग्स :महाकालेश्वर मंदिरउज्जैनकेरलArif Mohammad Khan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी