लाइव न्यूज़ :

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में भव्य लेज़र वॉटर स्क्रीन शो का उद्घाटन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 15, 2025 15:19 IST

इस अद्वितीय शो का आयोजन प्रदेश के पर्यटन विभाग द्वारा किया गया, जिसे टेमफ्लोसिसटम्स, गाज़ियाबाद ने आधुनिक तकनीक के माध्यम से महाकुंभ की प्राचीन गाथाओं को प्रभावशाली और सजीव रूप में प्रस्तुत किया।

Open in App

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हो रहे प्रयागराजमहाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव का आयोजन किया गया।  शनिवार की शाम यहाँ एक विशेष लेज़र वॉटर स्क्रीन प्रोजेक्शन लाइट और साउंड शो का उद्घाटन हुआ। इस अद्वितीय शो का आयोजन प्रदेश के पर्यटन विभाग द्वारा किया गया, जिसे टेमफ्लोसिसटम्स, गाज़ियाबाद ने आधुनिक तकनीक के माध्यम से महाकुंभ की प्राचीन गाथाओं को प्रभावशाली और सजीव रूप में प्रस्तुत किया।

यमुना नदी के तट पर बोट क्लब के पास स्थित काली घाट पर प्रदर्शित इस शो के दौरान पानी की स्क्रीन पर उभरती अद्भुत छवियों ने प्रयागराज और महाकुंभ की ऐतिहासिक और धार्मिक गाथाओं को जीवंत कर दिया। दर्शकों को इन पवित्र स्थलों की दिव्यता और ऐतिहासिक महत्व का अनुभव करने का अनूठा अवसर प्राप्त हुआ। शो में दिखाए गए दृश्य और ध्वनि  ने श्रद्धालुओं को महाकुंभ के गौरवशाली अतीत में खोजा ने का अवसर दिया।

आम नागरिक इस शो का बिना किसी टिकिट के मुफ्त में आनंद ले सकते हैं। रोज़ शाम 7 से 9 बजे के बीच दो शो दिखाए जायेंगे और हर शो कि अवधि 45 मिनट होगी। कार्यक्रम के दौरान सभी आगंतुक लोगों ने इस अभिनव पहल की सराहना की और इसे संस्कृति व परंपरा के संरक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। यह शो, जो आधुनिक तकनीक और सांस्कृतिक महत्व का संगम है, महाकुंभ 2025 के मुख्य आकर्षणों में से एक बन गया।

इस पूरे शो को बनाने वाली कंपनी टेमफ्लोसिस्टम्स के डायरेक्टर बालमुकुंद माहेशवरी ने कहा, "हमारे लिए यह एक गर्व और सम्मान का विषय है कि हमें इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनने का अवसर मिला। सनातन धर्म के इस महापर्व पर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में पर्यटन विभाग द्वारा हमें इस अनोखे और तकनीकी रूप से उन्नत शो को प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह लेज़र वॉटर स्क्रीन शो न केवल दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेगा बल्कि उन्हें प्रयागराज और महाकुंभ के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व से भी अवगत कराएगा। हमारा उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपरा के  संरक्षण और प्रचार में योगदान देना है।" 

टॅग्स :महाकुंभ 2025प्रयागराजउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब