लाइव न्यूज़ :

मदुरै: सैलून चलाने वाले की बेटी बनी UNADAP की गुडविल एबेंसडर, पढ़ाई के लिए बचाए 5 लाख कर दिए गरीबों पर खर्च

By अजीत कुमार सिंह | Updated: June 6, 2020 16:17 IST

मदुरै की 13 साल की लड़की एम नेत्रा को UNADAP के लिए 'गुडविल एंबेसडर टू द पुअर' बनाया है. नेत्रा के पिता तमिलनाडु के मदुरै में एक सैलून चलाते हैं. नेत्रा ने अपनी पढ़ाई के लिए बचा कर रखे 5 लाख रुपयों से जरूरतमंदों की मदद की थी.

Open in App
ठळक मुद्देनेत्रा के पिता सी मोहन ने कहा कि वो लोग सामान्य लोग हैं. हमारे परिवार के लिए ये बड़े सम्मान की बात है. हम लोगों ने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि UNADAP जैसी संस्था में नेत्रा ब्रांड एंबेसडर बनेगी. मोदी ने अपने 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम में नेत्रा के पिता सी मोहन की भी प्रशंसा की थी.

मदुरैः मदुरै की रहने वाली एक 13 साल की लड़की एम नेत्रा को यूनाइटेड नेशंस एसोसिएशन फॉर डेवलमेंट एंड पीस के लिए 'गुडविल एंबेसडर टू द पुअर' बनाया है.

नेत्रा के पिता तमिलनाडु के मदुरै में एक सैलून चलाते हैं. नेत्रा ने अपनी पढ़ाई के लिए बचा कर रखे 5 लाख रुपयों से जरूरतमंदों की मदद की थी. इन पैसों को नेत्रा के पिता ने उसकी पढ़ाई के लिए जमा किया था गरीबों की मदद पर खर्च करने के लिए नेत्रा ने अपने पिता को मना लिया. नेत्रा ने लॉकडाउन जैसे मुश्किल हालात में इन पैसों का इस्तेमाल उन लोगों की मदद के लिए किया जो मुश्किल वक्त से गुज़र रहे थे.

Nethra, a 13-year-old girl from Madurai has been appointed as 'Goodwill Ambassador to the Poor' for United Nations Association for Development&Peace. She convinced her father,a salon shop owner,to give Rs 5 lakh that he saved for her education to needy during lockdown: UNADAP pic.twitter.com/hVRw2vWjcL— ANI (@ANI) June 5, 2020

परिवार को नेत्रा पर गर्व है

नेत्रा की इस उपलब्धि पर उसके परिवार के लोग बहुत खुश हैं. नेत्रा के पिता सी मोहन ने कहा कि वो लोग सामान्य लोग हैं. हमारे परिवार के लिए ये बड़े सम्मान की बात है. हम लोगों ने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि UNADAP जैसी संस्था में नेत्रा ब्रांड एंबेसडर बनेगी.

पीएम मोदी भी कर चुके हैं तारीफ

'मन की बात' में भी पीएम मोदी नेत्रा का जिक्र कर चुके हैं. पीएम मोदी ने अपने 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम में नेत्रा के पिता सी मोहन की भी प्रशंसा की थी. पीएम ने 'मन की बात' कार्यक्रम में कहा था " सी मोहन जी मदुरै में सैलून चलाते हैं. मेहनत से उन्होंने अपनी बेटी के लिए 5 लाख रुपये जमा किए गये थे. मुश्किल वक्त में उन्होंने ये पूरा पैसा गरीबों और मुश्किल में फंसे लोगों पर खर्च कर दिया.

जे जजललिता अवार्ड की सिफारिश

तमिलनाडु के मंत्री सेलूर राजू ने नेत्रा के काम की तारीफ करते हुए कहा कि वो सीएम ई पलानीसामी से दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता अवार्ड से सम्मानित करने का अनुरोध करेंगे. सेलूर राजू कहते हैं "कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने नेत्रा की तारीफ की थी. नेत्रा मदुरै का गर्व हैं. मैं सीएम से सिफारिश करूंगा, कि इस लड़की को जे जयललिता पुरस्कार से नवाज़ा जाए."

नेत्रा को मिलेगा न्यूयॉर्क और जेनेवा में बोलने का मौका

UNADAP के अनुसार नेत्रा को न्यूयॉर्क और जेनेवा में UN के सिविल सोसायटी फोरम में बोलने का मौका मिलेगा.

नेत्रा को यूनाइटेड नेशंस एसोसिएशन फॉर डेवलमेंट एंड पीस के लिए 'गुडविल एंबेसडर टू द पुअर' बनाये जाने पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने खुशी व्यक्त की है.

Happy to learn that 13-year-old Madurai girl, Nethra Mohandass has been appointed @UNADAPorg 'Goodwill Ambassador to the Poor'.She had convinced her father, who runs a salon shop, to give Rs.5 lakh for the poor & needy during the Coronovirus pandemic. pic.twitter.com/aUGODFJSlp— Vice President of India (@VPSecretariat) June 5, 2020

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनतमिलनाडुकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडियामन की बातनरेंद्र मोदीजयललिता
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"