लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh:CM मोहन को PM मोदी का तोहफा, MP को केंद्र ने दी ₹5727 करोड़ की अतिरिक्त राशि, PM मोदी से CM डॉ. मोहन यादव की दिल्ली में मुलाकात के बीच जारी हुई राशि

By आकाश सेन | Updated: December 22, 2023 23:23 IST

भोपाल: एमपी की मोहन सरकार को केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से बड़ा तोहफा मिला है । दरअसल केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने मध्यप्रदेश को 5727 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी विकास कार्यों के लिए जारी की है ।

Open in App
ठळक मुद्देMP को केंद्र ने दी ₹5727 करोड़ की अतिरिक्त राशि।PM मोदी से CM डॉ. मोहन यादव की दिल्ली में मुलाकात के बीच जारी हुई राशि।सबसे अधिक राशि पाने वालों में MP तीसरे स्थान पर।

भोपाल: केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने मध्यप्रदेश को 5727 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि जारी की है। यह राशि शुक्रवार को सीएम मोहन यादव के दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात और विकास कार्यों के लिए तय प्राथमिकताओं पर चर्चा के बीच जारी हुई है।

इधर केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा यह राशि जारी करने के दौरान कहा गया है कि आगामी उत्सवों और नए साल के मद्देनजर केंद्र ने विभिन्न सामाजिक कल्याण उपायों और बुनियादी ढांचे के विकास योजनाओं के वित्त पोषण के लिए यह राशि दी है। इससे राज्य सरकारों को मजबूती मिलेगी। इसीलिए राज्यों को कर हस्तांतरण की अतिरिक्त किस्त के रूप में ₹ 72,961.21 करोड़ जारी किए गए हैं। यह किस्त 10 जनवरी 2024 को दी जाने वाली कर हस्तांतरण की राशि और 11 दिसंबर 2023 को पहले ही जारी की गई ₹ 72,961.21 करोड़ की किस्त के अतिरिक्त है।

CM डॉ मोहन यादव ने PM मोदी और वित्तमंत्री का आभार प्रकट किया 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विकास पथ पर तेजी से आगे बढ़ना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है। इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री मोदी तथा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। निश्चय ही इस निर्णय से मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में सर्वस्पर्शी, समावेशी तथा सार्वभौमिक विकास को एक नई गति मिलेगी।

सबसे अधिक राशि पाने वालों में MP तीसरे स्थान पर

केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए 72961.21 करोड़ रुपए के फंड में से सबसे अधिक 13088.51 करोड़ रुपए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के लिए जारी किए गए हैं। इसके बाद बिहार की नीतीश सरकार को 7338.44 करोड़ रुपए दिए गए हैं। एमपी की डॉ मोहन यादव सरकार को 5727.44 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।

टॅग्स :Madhya Pradeshभोपालमोहन यादवनरेंद्र मोदीनिर्मला सीतारमणnirmala sitharaman
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप