लाइव न्यूज़ :

धर्मांतरण का आरोप! मध्य प्रदेश के विदिशा में 12वीं की परीक्षा के बीच स्कूल पर भीड़ का हमला, फेंके गए पत्थर, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: December 7, 2021 09:32 IST

विदिशा के एक मिशनरी स्कूल पर भीड़ ने हमला कर दिया। हमला करने वालों में हिंदू संगठन के सदस्य भी शामिल थे। सोशल मीडिया पर स्कूल में कथित धर्मांतरण की फैली खबर के बाद ये घटना हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देविदिशा के गंज बसोडा के सेंट जोसेफ स्कूल पर भीड़ ने किया हमला।हमले के समय स्कूल में कई बच्चे थे और सीबीएसई की 12वीं की गणित की परीक्षा चल रही थी।धर्मांतरण की अफवाह पर भीड़ ने किया हमला, स्कूल प्रबंधन ने प्रशासन पर सुरक्षा बरतने में लापरवाही का आरोप लगाया है।

विदिशा: धर्मांतरण की कथित खबरों पर मध्य प्रदेश के विदिशा में सोमवार को एक स्कूल पर भीड़ ने हमला कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार हमला करने वालों में बजरंग दल जैसे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी शामिल थे। इन्होंने स्कूल की इमारत पर पत्थर फेंके और उसे नुकसान पहुंचाया।

हमले के समय स्कूल में थे बच्चे

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार स्कूल पर जब भीड़ ने हमला किया तो उस समय वहां बच्चे सीबीएसई की 12वीं गणित की परीक्षा दे रहे थे। यह पूरी घटना विदिशा के गंज बसोडा के सेंट जोसेफ स्कूल की है। यह मिशनर स्कूल है। हमले के बाद मुश्किल से बच्चों और अन्य स्टाफ को बचाया जा सका।

धर्मांतरण के आरोप के बाद स्कूल पर हमला

सेंट जोसेफ स्कूल में कथित धर्मांतरण कराने जैसी खबरें सोशल मीडिया में आने के बाद ये घटना हुई है। आरोपों के अनुसार स्कूल प्रशासन की ओर से 8 छात्रों का धर्मांतरण कराया गया। बहरहाल, मोबाइल वीडियो के फुटेज में इमारत के बाहर भारी भीड़ दिखाई दे रही है, जो स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारे लगा रही है। पुलिस भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश करती नजर आई। 

वहीं, भीड़ द्वारा कांच की खिड़कियों पर पत्थर फेंके जाने पर एक छात्र ने कहा, 'हमारी एकाग्रता टूट गई थी, हम चाहते हैं कि परीक्षा फिर आयोजित कराई जाए।'

स्कूल का धर्मांतरण के आरोपों से इनकार

इस पूरे घटनाक्रम पर स्कूल के प्रबंधक ब्रदर एंटनी ने कहा है कि आरोप सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जिन 8 छात्रों के ईसाई धर्म में परिवर्तन कराए जाने संबंधी पत्र सोशल मीडिया पर फैला है, वे उनके स्कूल के नहीं हैं। 

एंटनी ने साथ ही कहा कि उन्हें हमले की सूचना एक दिन पहले स्थानीय मीडिया आदि के जरिए मिली थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस और राज्य प्रशासन को इसकी सूचना दी थी। उन्होंने पुलिस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केवल दो पुलिसकर्मी मौजूद थे।

टॅग्स :Madhya PradeshBajrang Dal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी