लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: हैवानियत की शिकार नवजात बच्ची हारी जिंदगी की जंग

By भाषा | Updated: February 15, 2020 00:03 IST

शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाने के प्रभारी उदय सिंह अलावा ने बताया कि बच्ची का जन्म जिले के एक अस्पताल में मंगलवार को हुआ था। उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं। किसी अज्ञात आरोपी ने बुधवार को उस पर किसी धारदार हथियार से वार किये, जब वह केवल एक दिन की थी और अस्पताल में अपनी मां के पास ही थी।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात में अज्ञात आरोपी के धारदार हथियार के कई वारों की शिकार तीन दिन की बच्ची ने यहां एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवाईएच) के बाल शल्य चिकित्सा विभाग के प्रमुख ब्रजेश लाहोटी ने शुक्रवार को बताया, "नवजात बच्ची की गर्दन, सीने और पेट पर किसी धारदार चीज से कई वार किये गये थे...।

मध्य प्रदेश के इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात में अज्ञात आरोपी के धारदार हथियार के कई वारों की शिकार तीन दिन की बच्ची ने यहां एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) के बाल शल्य चिकित्सा विभाग के प्रमुख ब्रजेश लाहोटी ने शुक्रवार को "पीटीआई-भाषा" को बताया, "नवजात बच्ची की गर्दन, सीने और पेट पर किसी धारदार चीज से कई वार किये गये थे। हमने अस्पताल में उसकी सर्जरी भी की थी। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद हम उसकी जान नहीं बचा सके।"

लाहोटी ने बताया कि बुरी तरह घायल बच्ची ने एमवाईएच की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार देर रात दम तोड़ दिया। अस्पताल लाये जाने से पहले ही उसका बहुत खून बह चुका था और उसका नाजुक शरीर गहरे जख्मों का दर्द नहीं झेल सका।

उन्होंने बताया कि नवजात बच्ची को शाजापुर के जिला अस्पताल से बेहद गंभीर हालत में बुधवार रात इंदौर के एमवाईएच भेजा गया था जहां पोस्टमॉर्टम के बाद बच्ची के शव को उसके परिजनों को शुक्रवार को सौंप दिया गया।

शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाने के प्रभारी उदय सिंह अलावा ने बताया कि बच्ची का जन्म जिले के एक अस्पताल में मंगलवार को हुआ था। उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं। किसी अज्ञात आरोपी ने बुधवार को उस पर किसी धारदार हथियार से वार किये, जब वह केवल एक दिन की थी और अस्पताल में अपनी मां के पास ही थी।

उन्होंने बताया, "हमें बच्ची पर हमले की सूचना तब मिली, जब उसे शाजापुर जिला अस्पताल से ले जाकर इंदौर के एमवाईएच में भर्ती कराया गया। बच्ची के माता-पिता ने हमें उस पर हमले की सूचना नहीं दी थी।"

अलावा ने बताया कि बच्ची की मां मंजू और उसके पिता दरियाव बंजारा ने शाजापुर के अस्पताल की एक नर्स पर नवजात पर हमले का संदेह जताया है। लेकिन पुलिस को बच्ची के माता-पिता पर भी शक है। उनसे भी पूछताछ की जायेगी।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौरक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया