लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: शिवराज के मंत्री तुलसी सिलावट की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, चालक गिरफ्तार

By नितिन गुप्ता | Updated: August 17, 2022 10:32 IST

मंत्री तुलसी सिलावट की गाड़ी को मंगलवार रात एक ट्रक ने टक्कर मार दी। तुलसी सिलावट इंदौर से भोपाल जा रहे थे। इसी दौरान यह घटना हुई। दुर्घटना के समय मंत्री सिलावट के साथ-साथ और उनके कुछ परिजन गाड़ी में बैठे थे।

Open in App

देवास: मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री तुलसी सिलावट की गाड़ी को मंगलवार रात इंदौर से भोपाल जाते हुए देवास के बायपास रोड़ पर एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हालांकि गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी को चोट नही पहुँची हैं। 

देवास पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह ने बताया कि मंत्री तुलसी तुलसी सिलावट कल रात इंदौर से भोपाल जा रहे थे। भोपाल जाते समय औद्योगिक क्षेत्र थाना इलाके के देवास बाईपास  पर उनकी शासकीय कार क्रमांक MP02AV7486 को एक ट्रक ने साइड से टक्कर मार दी थी। 

घटना रात्रि 10 बजे के आस पास की है। इस दुर्घटना में कार का दाहिनी ओर के दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया ।दुर्घटना के समय मंत्री सिलावट और उनके परिजन गाड़ी में ही बैठे थे । 

दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन के लोग मौके पर पहुंच गए। बाद में मंत्री सिलावट के वाहन चालक की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ औद्योगिक क्षेत्र थाने में धारा 279 में मुकदमा दर्ज कर ट्रक क्रमांक MP07HB0332 को जप्त कर चालक ओमप्रकाश को हिरासत में ले लिया है।

टॅग्स :Madhya PradeshRoad accident
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

भारत अधिक खबरें

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति