लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: शोभा ओझा ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का पदभार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 18, 2020 06:06 IST

मंगलवार को कांग्रेस मीडिया सेल की अध्यक्ष शोभा ओझा ने राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया. इस अवसर पर शोभा ओझा ने कहा कि महिलाएं आगे आएं, महिलाएं ताकतवर बनें, यही मेरी कोशिश रहेगी.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश कांग्रेस की मीडिया सेल की अध्यक्ष शोभा ओझा ने राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है.मंगलवार को कांग्रेस मीडिया सेल की अध्यक्ष शोभा ओझा ने राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया.

मध्य प्रदेश कांग्रेस की मीडिया सेल की अध्यक्ष शोभा ओझा ने राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है. मंगलवार को कांग्रेस मीडिया सेल की अध्यक्ष शोभा ओझा ने राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया. इस अवसर पर शोभा ओझा ने कहा कि महिलाएं आगे आएं, महिलाएं ताकतवर बनें, यही मेरी कोशिश रहेगी. फिक्स टाइम में महिलाओं की परेशानी खत्म हो यही मेरा प्रयास रहेगा. महिलाओं को समय पर न्याय मिले, यही कोशिश होगी.

इस दौरान संस्कृति मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ भी शोभा ओझा के साथ मौजूद रहीं. मंत्री साधौ ने कहा है कि शोभा ओझा का चयन सबसे बेहतर है, महिलाओं की समस्याओं का तत्काल निराकरण अब संभव है. शोभा ओझा महिलाओं और बच्चों के लिए अच्छी योजनाएं लेकर आएंगी.

भाजपा की सरकार बनते ही होगी कार्रवाई

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राहुल कोठारी ने कहा कि आयोग के पद पर जो भी व्यक्ति आसीन होता है यह वैधानिक नियुक्ति के रूप में नियुक्त किया जाता है, संविधान में किसी की नियुक्ति करने के लिए प्रक्रिया होती है जिसका पालन करना जरूरी है. इसके लिए विज्ञापन जारी किया जाता है और साक्षात्कार के माध्यम से नियुक्ति की जाती है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने इसको पूरा सब्जी मंडी बना दिया है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान और राज्य महिला आयोग के नैतिक मूल्यों का हनन कर रही है, बिना किसी विज्ञापन और साक्षात्कार के कैसे नियुक्ति हो सकती है. उन्होंने साथ ही मामले के खिलाफ कार्रवाई करने की बात भी कही.

उन्होंने कहा कि जिस तरह से यह नियुक्ति हुई है हम इसका विरोध करते है. अगर भाजपा की सरकार बनती है तो संविधान के खिलाफ इस नियुक्ति पर तो शोभा ओझा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा