लाइव न्यूज़ :

बीजेपी शासित राज्य में गणतंत्र दिवस पर फहराया गया 'पाकिस्तानी झंडा', 3 गिरफ्तार और 6 फरार

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 29, 2018 07:57 IST

मध्यप्रदेश के शुजालपुर कस्बे में गणतंत्र दिवस के मौके पर अल्पसंख्यक समुदाय की रैली एक शख्स ने पाकिस्तान के जैसा झंडा लहराया था।

Open in App

बीजेपी शासित मध्य प्रदेश में गणतंत्र दिवस पर पाकिस्तानी झंडा फरहाने का विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। मध्य प्रदेश पुलिस ने इस मामले में कथित तौर पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन लोगों के अलावा छह लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल तीन लोग फरार बताए जा रहे हैं। 

घटना शुजालपुर कस्बे की है। जहां गणतंत्र दिवस के मौके पर अल्पसंख्यक समुदाय की रैली में लाल रंग की बाइक पर सफेद कपड़ों में बैठे एक शख्स ने पाकिस्तान के जैसा झंडा लहराया था। प्रिवेंशन इनसल्ट टू नेशनल ऑनर एक्ट 1971 के तहत  पुलिस ने छह लोगों को पाबंद किया गया है।

भाजपा युवा मोर्चा के शाजापुर जिलाध्यक्ष सुनील देथल का कहना है कि पाकिस्तान का झंडा फहराने वाले लोग ऊर्दू में नारे लगा रहे थे, जो उन्हें समझ में नहीं आ रहा था, दो आपत्तिजनक झंडे थे, जिसमें से एक हुबहू पाकिस्तानी झंडे जैसा था। अगर हम ज्यादा संख्या में होते तो उन्हें पकड़ लेते। हमने रैली में शामिल सभी लोगों को नेशनल सिक्योरिटी एक्ट में बुक करने की मांग किए मगर पुलिस ने केवल छह लोगों पर केस दर्ज किया। 

यह है पूरा मामला

गणतंत्र दिवस की सुबह 11.30 बजे तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी। तभी कुछ युवक के हाथों में चांद-सितारे बने काले झंडे देख, लोगों ने उन्हें रोका और झंडे हटाने को कहा, लेकिन वह मानें नहीं। वहीं पर कुछ गुस्साए लोगों ने पाकिस्तानी झंडा लेकर चल रहे युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद शाजापुर क्षेत्र में मंडी चौकी प्रभारी एसआई मोनिका एबरियो ने बगैर कोई कार्रवाई किए उन लोगों को छोड़ दिया।

पुलिस का ऐसा रैवाया देखकर लोग गुस्सा गए। रायकनपुरा निवासी देवकरण परमार के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने इसे राष्ट्रध्वज का अपमान बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। देवकरण परमार का आरोप है तिरंगा यात्रा के दौरान तिरंगे को जमीन पर भी गिरा दिया गया था। इस संबंध में कुछ संगठनों ने ज्ञापन भी सौंपकर पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी। ज्ञापन में बताया गया कि युवकों के हाथों में जो झंडे थे, वह पाकिस्तान का पूर्व झंडा है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशबीजेपीगणतंत्र दिवसपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास