लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: गुटखा व्यापारियों के यहां छापेमारी, पकड़ी गई करोड़ों की कर चोरी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 11, 2020 07:56 IST

तीन गुटखा कंपनियों के गोविंदपुरा स्थित फैक्ट्रियों पर छापेमारी की यह कार्रवाई की गई. राजश्री, कमलापसंद और ब्लैक लेबल गुटखा कंपनियों के ठिकानों पर छापे के दौरान कारखानों में बाल श्रम और करोड़ों रुपये के टैक्स चोरी का मामला सामने आया है.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में चलाए जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत भू माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कर चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए हरी झंडी दे दी है.मुख्यमंत्री से हरी झंडी मिलने के बाद ईबी, स्टेट जीएसटी, खाद्य विभाग और ईओडब्ल्यू की टीम ने 10 जनवरी की अल सुबह तीन गुटखा व्यापारियों के ठिकानों में दबिश दी.

राजधानी में आज गुटखा व्यापारियों के यहां की गई छापे की कार्रवाई में करोड़ों की टैक्स चोरी का मामला सामने आया है. साथ ही बाल श्रम का भी खुलासा हुआ है. मध्य प्रदेश में चलाए जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत भू माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कर चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए हरी झंडी दे दी है. मुख्यमंत्री से हरी झंडी मिलने के बाद ईबी, स्टेट जीएसटी, खाद्य विभाग और ईओडब्ल्यू की टीम ने 10 जनवरी की अल सुबह तीन गुटखा व्यापारियों के ठिकानों में दबिश दी.

तीन गुटखा कंपनियों के गोविंदपुरा स्थित फैक्ट्रियों पर छापेमारी की यह कार्रवाई की गई. राजश्री, कमलापसंद और ब्लैक लेबल गुटखा कंपनियों के ठिकानों पर छापे के दौरान कारखानों में बाल श्रम और करोड़ों रुपये के टैक्स चोरी का मामला सामने आया है. ईओडब्लू बीते 1 महीने से इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा था. छापेमार कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने 100 करोड़ रुपये से अधिक के गुटखें का स्टाक बरामद किया है.

वहीं, बाल श्रम और करोड़ों रुपये की कर चोरी का भी खुलासा हुआ है. भारी मात्रा में गुटका में मिलावट भी पाई गई. मौके पर जो मशीनें लगाई गई है उन मशीनों से कई ज्यादा अधिक उत्पादन फैक्ट्रियों में किया जा रहा है बिजली कंपनी भी बिजली की खपत के अनुसार अनुमान लगा रही है.

करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी

राजधानी भोपाल में ईओडब्ल्यू की गुटखा कंपनियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है. टीम राजश्री, कमलापसंद और ब्लैक लेबल गुटखा कंपनियों के ठिकानों पर छापे-छापे के दौरान कारखानों में बाल श्रम और करोड़ों रुपये के टैक्स चोरी का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है ईओडब्लू बीते 1 महीने से इन कंपनियों के खिलाफ कार्यवाही करने की तैयारी कर रहा था. शुरूआती अनुमान के अनुसार 400 से 500 करोड़ रूपए का टैक्स चोरी का मामला सामने आया है. 

टॅग्स :मध्य प्रदेशलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार