लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: 24 परिवारों का 1 करोड़ रुपये का फिक्स्ड डिपॉजिट IPL सट्टेबाजी में हारा पोस्टमास्टर, गिरफ्तार

By विशाल कुमार | Updated: May 25, 2022 10:08 IST

मध्य प्रदेश के सागर जिला स्थित बीना उप डाकघर के पोस्टमास्टर विशाल अहिरवार को 20 मई को बीना राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि उसने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने कहा कि आरोपी पोस्टमास्टर ने फर्जी एफडी खातों के लिए असली पासबुक जारी की।पिछले दो साल से आईपीएल क्रिकेट सट्टेबाजी में पूरा पैसा लगा दिया।बताया जा रहा है कि उसने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

भोपाल: मध्य प्रदेश में एक पोस्ट ऑफिस के पोस्टमास्टर पर दो दर्जन परिवारों के एक करोड़ रुपये को कथित तौर पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सट्टे में लगाने का आरोप है। 24 परिवारों की यह राशि सागर जिले के उप डाकघर में जमा करने के लिए दी गई थी।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, बीना उप डाकघर के पोस्टमास्टर विशाल अहिरवार को 20 मई को बीना राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि उसने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

पुलिस ने कहा कि आरोपी पोस्टमास्टर ने फर्जी एफडी खातों के लिए असली पासबुक जारी की और पिछले दो साल से आईपीएल क्रिकेट सट्टेबाजी में पूरा पैसा लगा दिया।

बीना-जीआरपी थाना प्रभारी अजय धुर्वे ने कहा कि गिरफ्तार सब पोस्टमास्टर विशाल अहिरवार पर अभी धारा 420 आईपीसी (धोखाधड़ी) और 408 आईपीसी (आपराधिक विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच के परिणाम के आधार पर मामले में और धाराएं जोड़ी जा सकती हैं।

टॅग्स :Madhya Pradeshपोस्ट ऑफिस स्कीमफिक्स्ड डिपोजिटFixed DepositIPL
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप