लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh:राघौगढ़ को जो अपनी जागीर मानते थे, उनको जनता ने सीखा दिया सबकः CM शिवराज बोले- PM मोदी के गले में डालना हैं 29 कमल की माला

By आकाश सेन | Updated: December 8, 2023 19:03 IST

भोपाल : मध्यप्रदेश के कार्यकारी मुख्यनमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से ही आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। मुख्यमंत्री का फोकस हारे हुए सीटों पर है। इसी कड़ी में उन्होंने आज कांग्रेस से राज्यसभा सांसद और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के गढ़ राघोगढ़ में रोड-शो किया।

Open in App
ठळक मुद्देEVM ने नहीं, कांग्रेस को उसके अहंकार ने हराया है - CM शिवराज‘मैं मिशन 29 के लिए निकला हूँ’‘मैं वहां जा रहा हूं, जहां हम हारे हैं’‘मामा और भैया से बड़ा दुनिया में कोई पद नहीं’‘राघौगढ़ के विकास में भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ेगी’

सीएम शिवराज ने कहा कि मेरा अभियान जारी रहेगा। जनता का आभार व्यक्त करने आया हूं। मेरा संकल्प है कि 29 की 29 सीट जीतें। लोकसभा में मप्र की 29 सीट पीएम मोदी को देना है। मेरा ये अभियान जारी रहेगा। राघौगढ़ बाजार में रोड शो में कहा कि मैं मिशन 29 को लेकर निकला हूं। पीएम मोदी के गले में 29 कमल की माला डालनी है, इसके लिए 230 विधानसभा जीतना जरूरी है।  

कांग्रेस को ईवीएम ने नहीं अहंकार ने हराया हैसीएम शिवराज ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि, राघौगढ़ को जो अपनी जागीर मानते थे और जिनके पास आस-पास की सीटों को जिताने का ठेका था, उनके जिले में भाजपा प्रत्याशी 60 हजार, 50 हजार वोटों से जीते हैं। वहीं शिवराज ने ईवीएम पर दोष मढ़ने वालो को लेकर कहा कि, खिसियानी बिल्ली खंभा नोचें, कांग्रेसी अब ईवीएम पर दोष मढ़ रहे हैं की ईवीएम ने हरा दिया, ईवीएम ने हरा दिया।  उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ईवीएम मशीन से नहीं बल्कि अपने अहंकार से हारी है। जिस दिन कांग्रेस कर्नाटक में जीती थी उसी दिन भाजपा मध्यप्रदेश में जीत गई थी, क्योंकि कर्नाटक की जीत ने कांग्रेसियों के अंदर अहंकार भर दिया था।   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राघौगढ़ में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में कांग्रेस और दिग्विजय सिंह पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, जिन्होंने 10 साल प्रदेश और राघौगढ़ में राज किया वो प्रदेश और राघौगढ़ के अपराधी है। सीएम शिवराज ने कहा कि, साल 2003 में मैंने राघौगढ़ से चुनाव लड़ा था। उस वक्त मुझे लगता था कि, मुख्यमंत्री का क्षेत्र है तो विकास भी बेहतर ही हुआ होगा, लेकिन जैसे ही मैंने राघौगढ़ में प्रवेश किया तो पता ही नहीं चला कि, सड़कों में गड्ढें हैं या फिर गड्ढों में सड़कें। ना बिजली थी ना पानी था ना ही सड़कें थी। कांग्रेस के जमाने में पूरा प्रदेश अंधेरे में डूबा हुआ था।  

टॅग्स :Madhya PradeshMadhya Pradesh Assembly Election 2023शिवराज सिंह चौहानदिग्विजय सिंहDigvijay Singh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार