लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh: चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, कंबल देने पर रेलवे कर्मचारी भोपाल के डॉक्टर पर हुए नाराज

By आकाश सेन | Updated: December 30, 2023 19:57 IST

भोपाल: एक महिला की ट्रेन में डिलीवरी कराने वाले भोपाल के डॉक्टर रेलवे के रवैये से परेशान हैं। उनका कहना है कि मुसीबत में महिला की मदद करने पर रेलवे कर्मचारी नाराज हो गए। उन्हें महिला की जान से ज्यादा चिंता कंबल की थी।

Open in App
ठळक मुद्देचलती ट्रेन में गूंजी किलकारी।रेलवे ने नहीं भेजी मदद तो भोपाल के डॉ ने कराई डिलेवरी।महिला को कंबल देने पर रेलवे कर्मचारी भोपाल के डॉक्टर पर हुए नाराजरेलवे के कर्मचारियों के रवैये से यात्रियों में दिखी हैरानी ।

भोपाल: मुंबई हावड़ा मेल में में सफर करते समय एक महिला को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। जिसके बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के डॉक्टर ने चलती ट्रेन में महिला की डिलीवरी कराने में मदद की। महिला और नवजात दोनों ही स्वस्थ्य है। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान रेलवे से कोई मदद नहीं मिली। जिससे डॉक्टर और यात्री परेशान हो गए।

मुंबई हावड़ा मेल से महिला यात्री निकहत परवीन पति इम्तियाज अंसारी निवासी झारखंड एसी-3 कोच के डी-5 में यात्रा कर रही थी। महिला गर्भवती थी। कटनी के आसपास उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। जिससे ट्रेन में महिला के साथ सफर कर रहे यात्रियों ने रेलवे के अधिकारियों को सूचना दी। लेकिन रेलवे की तरफ से अगले स्टेशन मैहर पर मदद की बात कही गई । महिला की बिगड़ी स्थिती को देख डॉ शैलेश लुनावत ने मोर्चा संभाला और यात्रियों की मदद से बिना संसाधनों के ही महिला की डिलेवरी कराई।

इसी के साथ ही डॉ लुनावत ने महिला और बच्चे की जान बचाने की पर खुशी तो जाहिर की लेकिन रेलवे के अधिकारियों का रवैया पर नाराज और हैरान करने वाला रहा। उन्होंने कहा रेलवे स्टाफ ने इस मामले में हमें बिल्कुल भी सपोर्ट नहीं किया। ऊपर से टिकट चेकिंग स्टाफ सिर्फ इस बात पर हम पर नाराज हो गया कि आपने महिला के साथ हमारा कंबल चादर दे दिया। 

जानकारी के अनुसार  प्रसूता और उसका पति मुंबई में काम करता है। जहां पर डॉक्टर ने 7 जनवरी को डिलेवरी का समय दिया था। इसी के चलते वह अपनी पत्नी को लेकर अपने घर झारखंड जा रहा था। मुंबई मेल से अभी आधा सफर तय किया था तभी अचानक दर्द शुरू हो गया। फिलहाल दोनों सुरक्षित हैं। महिला और बच्चे को मैहर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ऐसे में सवाल ये है कि पहले तो रेलवे प्रशासन समय पर मदद नहीं पहुंचा पाए और जब दो जिंदगियां बच गई तो ।खुश होने की जगह मददगारों से ही सवाल जवाब कर लिए । ये कैसा प्रशासन जिसके लिए मानव जीवन से ज्यादा कंबल और चादर जरुरी है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशMadhya Pradeshमोहन यादवडॉक्टरchildchildRailwaysRailway Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है