लाइव न्यूज़ :

घरेलू विवाद के दौरान पति ने काटी पत्नी का नाक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 27, 2021 08:18 IST

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में एक पति ने घरेलू विवाद में गुस्से में आकर अपनी पत्नी की नाक काट दी और स्थिति को बिगड़ता देख, वहां से फरार हो गया । महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

Open in App
ठळक मुद्देबेटियों के सामने पति ने महिला की नाक काट दी रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने की मददआरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भोपाल : मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक पति ने घरेलू विवाद को लेकर गुस्से में अपने पत्नी की नाक काट दी और जब मामला बिगड़ने लगा तो वहां से फरार हो गया । उसके बाद पड़ोसियों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया ।

पुलिस ने पीड़िता टीना के पति दिनेश माली को गिरफ्तार कर अलोटे थाने में मामला दर्ज कर लिया है और थाना प्रभारी नीरज सरवन के मुताबिक दिनेश और टीना की शादी 2018 में उज्जैन में हुई थी । दंपत्ति की दो बेटियां हैं । पुलिस को दिए अपने बयान में पीड़िता ने कहा कि उसका पति बेरोजगार है और उसे शराब की लत भी है । शादी के तुरंत बाद टीना को घरेलू शोषण का शिकार होना पड़ा था । उत्पीड़न से तंग आकर वह भी बेटियों के साथ में मायके चली गई और एक खाना बनाने वाले रसोईया के रूप में अपना जीवन यापन करने लगी । 2019 में उसने अपने पति से भरण-पोषण की मांग करते हुए अदालत में एक याचिका दायर की ।

दिनेश हाल ही में भरण पोषण के मामले पर चर्चा करने के लिए टीना के माता-पिता के घर गया था और पति पत्नी के बीच इ बात को लेकर बहस छिड़ गई । इससे नाराज होकर दिनेश ने अपनी बेटियों के सामने टीना पर हमला कर दिया और उसके नाक में चोट लग गई थी । नाक से खून बहता देख दिनेश मौके पर फरार हो गया ।

टीना और उसकी बेटियों के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए और अलोटे थाना प्रभारी नीरज सरवन ने बताया कि पीड़िता का इलाज चल रहा है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर है । पुलिस पति को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है । 

टॅग्स :मध्य प्रदेशरतलाम सिटीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार