लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh Exit Poll 2019 : चाणक्य के सर्वे में बीजेपी को 27 सीटें और कांग्रेस को 2 सीटें मिलने का अनुमान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 20, 2019 12:15 IST

Madhya Pradesh Lok Sabha Elections Exit Poll Results 2019 Live Updates:मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें है। विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस ने 15 सालों बाद राज्य में वापसी की है।

Open in App
ठळक मुद्देइंडिया टुडे-ऐक्सिस के सर्वे में बीजेपी को 26 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान हैएबीपी न्यूज-नील्सन के सर्वे में बीजेपी को 24 सीटें मिलने का अनुमान हैलोकसभा चुनाव 2014 में बीजेपी ने 27 सीटों पर जीत हासिल की थी

लोकसभा चुनाव 2019 में रविवार (19 मई) को सभी राज्यों में मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई है। मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें है। एग्जिट पोल्स 2019 से अनुसार बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। वहीं कांग्रेस की सीटें बढ़कर 3 हो सकती हैं।

लोकसभा चुनाव 2014 में मोदी लहर में बीजेपी ने 29 सीटों में से 27 पर जीत हासिल करना पड़ा था। उस समय सिर्फ कांग्रेस से ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ जीतने में सफल रहे थे।

हालांकि लोकसभा चुनाव के बाद से ही राज्य में बीजेपी का ग्राफ गिरता चला गया। डेढ़ साल बाद ही रतलाम लोकसभा उप चुनाव में बीजेपी को कांग्रेस के हाथों सीट गंवानी पड़ी। इसके बाद विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस ने शिवराज सरकार को पराजित किया। 

कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलनाथ को मध्य प्रदेश का नया चेहरा बनाया है। सरकार में आते ही कमलनाथ के किसानों के कर्ज माफी का दावा किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी देश भर में किसानों के कर्ज माफ का मुद्दा उठाया है और बार-बार कमलनाथ सरकार का ही उदाहरण दिया है।

वहीं बीजेपी राज्य में पीएम मोदी के नाम के सहारे ही चुनाव लड़ी। चर्चा थी कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव लड़ेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं विदिशा से सुषमा स्वराज और इंदौर से लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन चुनाव नहीं लड़ीं।

पार्टीएबीपी न्यूज-नील्सनइंडिया टुडे-ऐक्सिसटाइम्स नाउ-वीएमआर

न्यूज 24- टुडेज चाणक्य

रिपब्लिक टीवी-सी वोटर एग्जिट पोल

बीजेपी2426 से 28242724
कांग्रेस51 से 3525
अन्य00000
      
टॅग्स :एग्जिट पोल्सलोकसभा चुनावमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019कमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 19 जून को 3 सीट पर मतदान?, बीजेपी के पास 164 विधायक, क्रॉस वोटिंग इतिहास देख कर कांग्रेस खेमे में डर?

भारतएक्सिस-माई इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी+ जीतेगी 131 से 151 सीटें, उद्धव की शिवसेना को 58 से 68 सीटें मिलने का अनुमान

भारतबिहार चुनाव परिणामः चुनावी रेवड़ी से उड़ रहा लोकतंत्र का मजाक

भारतBihar Exit Poll Result 2025: राजग को 160 और महागठबंधन को 77 सीट?, ‘टुडेज चाणक्य’ एग्जिट पोल, 8 एजेंसियों के सर्वे में NDA सरकार?

भारतBihar Exit Poll Result 2025: बिहार में सबसे बड़ी पार्टी कौन?, ‘एक्सिस माय इंडिया’ पोल में खुलासा, देखिए भाजपा, जदयू, राजद और कांग्रेस का प्रदर्शन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील