लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव पुलिस पर बरसे, कहा- कानून के रक्षक ही बने भक्षक

By राजेंद्र पाराशर | Updated: June 22, 2019 20:04 IST

नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा है कि प्रदेश में कानून के रक्षक ही अब भक्षक बन गए हैं. पुलिस द्वारा की जा रही बर्बरता की घटनाएं लगातार सामने आना चिंताजनक बात है. प्रशासनिक बर्बरता की ऐसी घटनाएं निंदनीय हैं.

Open in App

नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा है कि प्रदेश में कानून के रक्षक ही अब भक्षक बन गए हैं. पुलिस द्वारा की जा रही बर्बरता की घटनाएं लगातार सामने आना चिंताजनक बात है. प्रशासनिक बर्बरता की ऐसी घटनाएं निंदनीय हैं.

नेता प्रतिपक्ष ने कहा की बीते 6 माह में ऐसे अनेक मामले संज्ञान में आये हैं, जिनमे झूठे केस दर्ज किए जा रहे हैं तो कही फरियादी को ही आरोपी बना दिया जाता है. उन्होंने कहा कि अकेले राजधानी में ही बीते 12 दिनों में यह छठवीं घटना है, जिसमें खाकी पर ही दाग लगा है.

6 जून को कोलार पुलिस ने मामूली एक्सीडेंट को लेकर व्यापारी के साथ जमकर मारपीट की थी. पुलिस पर ही चोरी का आरोप भी लगा. 6 जून को ही ईटखेड़ी पुलिस ने युवक से मारपीट और जबरन वसूली को अंजाम दिया. 9 जून को माण्डवा बस्ती में नाबालिग के साथ हुई दुष्कृत्य की घटना में पुलिस की लापरवाही सामने आई.

16 जून को कोतवाली पुलिस द्वारा एक युवक को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 25 हजार रुपए मांगने की घटना भी सबके सामने आई है. उन्होंने कहा कि पुलिस हिरासत में शिवम मिश्रा की मौत यह सोचने पर मजबूर करने वाली घटना है कि जहां मुख्यमंत्री और उनकी पूरी सरकार बैठी है, वहीं अगर ये हाल हैं तो प्रदेश में कितनी भयावह स्थिति होगी.

'सरकार को कटघरे में खड़ा करेंगे'

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश भर में पुलिस की तानाशाही और बर्बरता देखने को मिल रही है. जहां पुलिस ने अपनी वर्दी का रौब दिखाते हुए मारपीट के आरोप में न केवल एक पक्षीय कार्रवाई की, बल्कि बेकसूर व्यक्ति को बंधक बनाकर बेरहमी से पीट-पीटकर मरणासन्न हालात में पहुँचा दिया. विधानसभा सत्र में हम इसे लेकर प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा करेंगे.

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया