लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले भरेंगे दोगुना हर्जाना, यूपी और हरियाणा की तर्ज पर बन रहा कानून

By विशाल कुमार | Updated: November 4, 2021 09:36 IST

फिलहाल इस कानून का नाम मध्य प्रदेश सार्वजनिक और निजी संपत्ति क्षति समाधान और वसूली विधेयक, 2021 रखा गया है. इस विधेयक को नवंबर के अंत में होने वाले प्रदेश विधानसभा के शीत सत्र के दौरान लाए जाने की संभावना है.

Open in App
ठळक मुद्देसांप्रदायिक दंगों, विरोध प्रदर्शनों और रैलियों में संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों के लिए कानून.उत्तर प्रदेश और हरियाणा की भाजपा सरकारें पहले ला चुकीं ऐसा कानून.विधानसभा के शीत सत्र के दौरान विधेयक पेश किए जाने की संभावना.

भोपाल: उत्तर प्रदेश और हरियाणा की भाजपा सरकारों की राह पर चलते हुए मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार भी सांप्रदायिक दंगों, विरोध प्रदर्शनों और रैलियों में सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्तियों या समूहों से दोगुना हर्जाना वसूलने का कानून लाने जा रही है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल इस कानून का नाम मध्य प्रदेश सार्वजनिक और निजी संपत्ति क्षति समाधान और वसूली विधेयक, 2021 रखा गया है. इस विधेयक को नवंबर के अंत में होने वाले प्रदेश विधानसभा के शीत सत्र के दौरान लाए जाने की संभावना है.

विधेयक में सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 के तहत सिविल कोर्ट की शक्तियों के साथ राज्य भर में क्लेम ट्रिब्यूनल के गठन का भी प्रावधान किया गया है.

इन ट्रिब्यनलों को नुकसान का दोगुना हर्जाना वसूलने का अधिकार होगा और आदेश के 15 दिनों में वसूली नहीं होने पर ब्याज भी लगाने का अधिकार होगा.

यही नहीं, ट्रिब्यनलों को मुकदमा लड़ने में खर्च की गई राशि का भी मुआवजा दिलाने का अधिकार होगा. 15 दिन में हर्जाना नहीं चुकाने पर जिलाधिकारी को वसूली का अधिकार दिया जाएगा. हालांकि, हर्जाने के लिए 30 दिनों के अंदर आवेदन करना होगा.

नुकसान की भरपाई उन लोगों से की जाएगी, जो इसके लिए जिम्मेदार हैं और जिन्होंने इस घटना को उकसाया है या दूसरों को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित किया है.

ट्रिब्यूनल में मामलों को तीन महीने के भीतर सुलझा लिया जाएगा और इसके आदेश को केवल हाईकोर्ट में चुनौती दी जा सकती है.

बता दें कि, पिछले साल सीएए विरोधी प्रदर्शनों में हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने निजी या सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों से हर्जाना वसूलने का कानून लाया था. इसके बाद हरियाणा से भी ऐसा ही कानून लाया था.

टॅग्स :मध्य प्रदेशBJPउत्तर प्रदेशहरियाणाशिवराज सिंह चौहानNarottam Mishra
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो