लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: PMAY के तहत बने घरों से हटाए जाएंगे पीएम मोदी और सीएम शिवराज की तस्वीरें वाले टाइल्स

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 20, 2018 14:00 IST

मध्य प्रदेश के हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने फैसला सुनाया है कि अब राज्य में बने सरकारी घरों में लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तस्वीरें हटाई जाएंगी।

Open in App

नई दिल्ली, 20 सितंबर: बुधवार (19 सितंबर) को मध्य प्रदेश के हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने फैसला सुनाया है कि अब राज्य में बने सरकारी घरों में लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तस्वीरें हटाई जाएंगी।  कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत बने सभी सरकारी घरों से टाइल्स पर पीएम और सीएम की  लगी फोटो को हटाया जाएगा। 

कोर्ट ने सभी घरों से फोटो हटाने के लिए 20 दिसंबर तक का समय दिया है। इतना ही नहीं इसी फैसले के साथ ही कोर्ट ने एक बात और कही है कि घरों में किसी और राजनेता के फोटो भी नहीं लगने चाहिए। कोर्ट ने इससे पहले केंद्र सरकार को कहा था कि घरों से पीएम और सीएम के फोटो वाले टाइल्स हटा लिए जाएंगे।

वहीं, कोर्ट के इस फैसले पर मंगलवार (18 सितंबर) को राज्य सरकार ने अपनी बात पेश की है। राज्य  सरकार ने कहा कि तस्वीरें हटवाने के लिए आदेश जारी किया गया है। यह भी बताया गया कि टाइल्स पर अब सिर्फ पीएमएवाई का लोगो ही नजर आएगा।

जानें क्या है मामला

दरअसल इसी साल जुलाई में घरों पर लगे पीएम मोदी और सीएम की फोटो को  लेकर एक जनहित याचिका (पीआईएल) दाखिल की गई थी। दायर की गई याचिका के जरिए याचिकाकर्ता ने पूछा था कि  आखिर पीएम मोदी और सीएम शिवराज की तस्वीरें इन सरकारी मकानों में क्यों इस्तेमाल की गईं?  ये घर जनता के रुपयों से बनवाए गए हैं, न कि चुनावी फायदों को भुनाने के लिए इनका निर्माण कराया गया है। ऐसे में अब कोर्ट ने याचिकाकर्ता के पक्ष में फैसला सुनाते हुए राज्य सरकार से फोटो हटाने के आदेश दिए हैं।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहाननरेंद्र मोदीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर