लाइव न्यूज़ :

'पकौड़ा विवाद' पर अब गवर्नर आनंदी बेन की बयानबाजी, बोलीं- पकौड़े बेचकर खोल सकते हैं रेस्त्रां और होटल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 11, 2018 12:30 IST

मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने पीएम मोदी के बयान का समर्थन करते हुए कहा है कि पकौड़े बनाना भी एक स्किल है।  

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पकौड़ा व्यवसाय पर की गई टिप्पणी के बाद देश भर में सियासी बहस जारी है। मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने पीएम मोदी के बयान का समर्थन करते हुए कहा है कि पकौड़े बनाना भी एक स्किल है। पकौड़ा बेचकर व्यक्ति तीन साल में रेस्त्रां और पांच साल में होटल भी बना सकता है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गोंडवाना के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची थी। वहीं पर उन्होंने 'पकौड़ा बयान' दिया। 

आनन्दी बेन ने कहा, ''अगर कोई व्यक्ति रोज पकौड़ा बेच कर 200 रुपए तक कमाता है उसको रोजगार माना जाएगा। पकौड़ा बनाना एक स्किल है जो एक बड़े व्यवसाय की तरफ बढ़ने का पहला कदम हो सकता है। शुरुआत के दो साल में बेशक कम सफलता मिले लेकिन तीसरे साल में वह व्यक्ति किसी रेस्त्रां और फिर थोड़े समय के बाद होटल का मालिक बन सकता है'।

आनंदी बेन ने यह भी कहा, 'कोई भी काम छोटा नहीं होता, छोटे काम करके ही देश के कई उद्योगपति विदेशों तक पहुचें हैं, चाहे अंबानी हो या अडानी। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से संसद में प्रधानमंत्री के समक्ष विपक्ष पकौड़े दिखा रहा था, वह गलत था।

पीएम मोदी ने साल के पहले टीवी चैनल इंटरव्यू में कहा था कि 'अगर कोई व्यक्ति रोज पकौड़ा बेच कर 200 रुपए कमाता है तो उसे रोजगार माना जाएगा या नहीं।  पीएम मोदी के इस बयान के बाद विपक्ष ने कड़ी आलोचना की थी इसके अलावा सोशल मीडिया भी पकौड़ा रोजगार को लेकर काफी दिनों तक गर्म रहा था।

टॅग्स :आनंदीबेन पटेलमध्य प्रदेशनरेंद्र मोदीबीजेपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम