लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: देह व्यापार का खुलासा, विदेशी युवतियों समेत 6 गिरफ्तार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 22, 2020 07:36 IST

क्राइम ब्रांच ने बीती देर रात को राजधानी की इंद्रा विहार कालोनी में एक देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारा. पुलिस ने मौके पर 2 युवकों और 4 युवतियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार की गई युवतियां में से 2 उज्वेकिस्तान और 1 युवती नेपाल की रहने वाली बताई जा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की पॉश कालोनी में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने 2 युवक और 4 युवतियों को गिरफ्तार किया है.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की पॉश कालोनी में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने 2 युवक और 4 युवतियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए युवकों और युवतियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. पकड़े गए आरोपियों में एक बैंक का असिटेंट मैनेजर भी बताया जा रहा है.

क्राइम ब्रांच ने बीती देर रात को राजधानी की इंद्रा विहार कालोनी में एक देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारा. पुलिस ने मौके पर 2 युवकों और 4 युवतियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार की गई युवतियां में से 2 उज्वेकिस्तान और 1 युवती नेपाल की रहने वाली बताई जा रही है. इन तीनों युवतियों के पासपोर्ट क्राइम ब्रांच ने जब्त कर लिए है और एंबेसी को इसकी जानकारी दे दी है. बताया जाता है कि पकड़े गए आरोपियों में एसबीआई बैंक का असिटेंट मैंनेजर भी शामिल है.

क्राइम ब्रांच के अनुसार एस हुसैन नामक युवक इस देह व्यापार गिरोह का संचालन कर रहा है. प्रारंभिक पूछताछ में क्राइम ब्रांच को मिली जानकारी के अनुसार गिरोह का संचालक शहर के कई बड़े लोगों के लिए लड़कियां उपलब्ध कराया करता है. इसके लिए उसने इंद्रा विहार कालोनी में किराए का मकान ले रखा था. हुसैन इस काम के लिए 10 से 20 हजार रुपए तक लोगों से वसूलता था. क्राइम ब्रांच के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ के दौरान पता चला कि सेक्स रैकेट संचालक के कनेक्शन कई देशों से है और वह ग्राहकों की डिमांड के हिसाब से युवतियों को विदेश से बुलाता है.

टूरिस्ट वीजा पर आती थी युवतियां

क्राइम ब्रांच को पूछताछ में विदेशी युवतियों ने बताया कि वे 15-15 दिन के टूरिस्ट वीजा पर भारत आती थी. भारत आने के बाद उन्हें मोबाइल पर बताया जाता था कि उन्हें किस शहर में और कहां पर जाना है. इसके बाद वे दिल्ली के अलावा मुंबई, बैंगलुरु, रांची और गोवा के अलावा भारत के कई बड़े शहरों में भेजा जाता था. पकड़ी गई ये तीनों विदेशी कालगर्ल दिल्ली से भोपाल आर्इं थीं.

टॅग्स :मध्य प्रदेशक्राइमभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?