लाइव न्यूज़ :

मोदी के जीतने पर शर्त हार गया कांग्रेस कार्यकर्ता तो मुड़वा लिया सर

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 25, 2019 14:47 IST

सर मुड़वाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता बीएल सेन ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, ''हमने शर्त लगाई थी कि अगर मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो मैं अपना सर मुड़वा लूंगा और अगर राहुल गांधी पीएम बनते हैं तो वह (बीजेपी कार्यकर्ता) अपना सर मुड़वाएंगे। अब मेरी पार्टी हार गई, मैंने अपना सर मुड़वा लिया।''

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के राजगढ़ में शर्त हारा कांग्रेस कार्यकर्ता तो सर मुड़वा लिया।कांग्रेस कार्यकर्ता ने शर्त लगाई थी कि अगर मोदी पीएम बने तो सर मुड़वा लेगा।

लोकसभा चुनाव को लेकर देश में सट्टा बाजारों की खबरों का बाजार भी गर्म रहा। इससे उलट लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच भी शर्तें खूब लगाई गईं और भविष्यवाणियां की गईं। एक शर्त मध्य प्रदेश के राजगढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ता और बीजेपी कार्यकर्ता ने भी आपस में लगाई थी। शर्त थी सर मुंड़वाने की। कांग्रेस कार्यकर्ता जबान का पक्का निकला और सबके सामने सर मुड़वा लिया।

सर मुड़वाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता बीएल सेन ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, ''हमने शर्त लगाई थी कि अगर मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो मैं अपना सर मुड़वा लूंगा और अगर राहुल गांधी पीएम बनते हैं तो वह (बीजेपी कार्यकर्ता) अपना सर मुड़वाएंगे। अब मेरी पार्टी हार गई, मैंने अपना सर मुड़वा लिया।''

बता दें कि भोपाल से चुनाव हार गए कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह का वोट भी राजगढ़ मे था, जिसे वह डालने नहीं गए थे। बाद में उन्होंने बताया था कि वह इस बार राजगढ़ वोट डालने जा नहीं सके लेकिन अगली बार के लिए अपना वोट भोपाल में रजिस्टर करवा लेंगे। 

दिग्विजय के इस काम की खासी आलोचना भी हुई थी। उनके बारे में कहा गया था कि वह दिन भर भोपाल में मतदान केंद्रों पर चक्कर काटते रहे लेकिन अपना वोट डालने के लिए समय नहीं निकाल सके। 

बता दें कि इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस चारों खाने चित्त नजर आई, वहीं पहले से 'अबकी बार 300 पार' का दंभ भर रही बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज करने में सफल रही।

टॅग्स :लोकसभा चुनावमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप