लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने ब्राह्मणों के खिलाफ इस्तेमाल की अभद्र भाषा, भाजपा ने साधा निशाना, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 21, 2022 12:01 IST

मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने वीडियो पर सफाई देते हुए कहा कि वीडियो मनगढ़ंत है। यह मेरे खिलाफ बीजेपी के कुछ लोगों की साजिश है। मैंने उस इंटरव्यू का वीडियो अपने सोशल मीडिया साइट्स पर पोस्ट किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमिश्रा ने कहा कि आप उस वीडियो में मेरे द्वारा बोले गए प्रत्येक शब्द को स्पष्ट रूप से सुन सकते हैं।भाजपा ने इस वीडियो को लेकर मिश्रा पर निशाना साधा।भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने केके मिश्रा का अभद्र भाषा इस्तेमाल करते हुए वीडियो साझा किया है।

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा को कैमरे में ब्राह्मण समाज को गाली देते हुए सुना गया। ऐसे में अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्हें ये कहते हुए सुना जा सकता है कि ब्राह्मण भी कुछ गलत करते हैं। इसके बाद उन्हें अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए भी सुना जा सकता है। वहीं, भाजपा ने इस वीडियो को लेकर मिश्रा पर निशाना साधा।

इस बीच केके मिश्रा ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि वीडियो मनगढ़ंत है। यह मेरे खिलाफ बीजेपी के कुछ लोगों की साजिश है। मैंने उस इंटरव्यू का वीडियो अपने सोशल मीडिया साइट्स पर पोस्ट किया है। आप उस वीडियो में मेरे द्वारा बोले गए प्रत्येक शब्द को स्पष्ट रूप से सुन सकते हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने केके मिश्रा का अभद्र भाषा इस्तेमाल करते हुए वीडियो साझा किया है। 

वीडियो ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, "मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने ब्राह्मणों को गाली दी और चैनलों पर इसे सही ठहराया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण भी तो मा@#@#@ चमचागिरी करते हैं। ब्राह्मणों को गाली देना, भारत विरोधी जॉर्ज द हेटर को बढ़ावा देना, बच्चे पर हिजाब को वैध बनाना = भारत जोड़ो।" फिलहाल, केके मिश्रा ने कहा कि उन्हें ब्राह्मण होने पर गर्व है लेकिन वह मानवता को हर चीज से ऊपर मानते हैं और गलत काम करने वाले ब्राह्मण का बचाव नहीं कर सकते।

टॅग्स :कांग्रेसBharatiya Janata PartyBJPMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो