लाइव न्यूज़ :

राजनीतिक हित साधने के लिए गाय के सहारे चुनावी वैतरणी पार करना चाहती है कांग्रेस

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 1, 2019 20:22 IST

भार्गव ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में अपने वचन पत्र में झूठी घोषणाओं के सहारे जनता में भ्रम का वातावरण बना कर वोट लेने का काम किया, लेकिन सरकार बनते ही कर्जमाफी, बेरोजगारी भत्ता जैसे अनेक विषयों पर अमल नही कर पाई, उल्टा कांग्रेस ने कर्ज माफी पर किसानों को अलग अलग रंग के फार्म में उलझाने का काम किया.

Open in App

मध्य प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि कांग्रेस अपने राजनीतिक हित साधने के लिए जिस तरह से गौ माता पर राजनीति कर रही है वह निंदनीय है. कांग्रेस गौ माता के सहारे चुनावी वैतरणी पार करना चाहती है जो कभी पूरी होने वाले नही है.

भार्गव ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में अपने वचन पत्र में झूठी घोषणाओं के सहारे जनता में भ्रम का वातावरण बना कर वोट लेने का काम किया, लेकिन सरकार बनते ही कर्जमाफी, बेरोजगारी भत्ता जैसे अनेक विषयों पर अमल नही कर पाई, उल्टा कांग्रेस ने कर्ज माफी पर किसानों को अलग अलग रंग के फार्म में उलझाने का काम किया. अब प्रदेश में 1 हजार गौशाला खोलने की घोषणा कर कांग्रेस सरकार जनता में फिर भ्रम फैलाने ओर वोट कबाड़ने की कोशिश कर रही है,लेकिन अब जनता कांग्रेस के जाल में फंसने वाली नही है.

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गौ माता की सेवा के लिए गोसंवर्धन बोर्ड की स्थापना की. गौ वंश के संवर्धन ओर संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाए. इस दिशा में भाजपा सरकार ने धरातल पर काम किया जबकि कांग्रेस सरकार की बिना तैयारी और बिना डीपीआर के सिर्फ 4 माह में 1 हजार गौशाला खोलने की बात कोरी गप्प बाजी और आधारहीन है. उन्होंने कहा कि गौ माता पर राजनीति करके कांग्रेस सिर्फ पाप का भागीदार ही बन सकती है.

गौशाला खोलने की बात सिर्फ दिखावा

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद 31 दिसंबर को पहली बार अपने गृह जिला छिंदवाड़ा के दौरे पर गए कमलनाथ जी ने विभागीय अफसरों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान कहा था कि उन्हें गौ माता प्रदेश की सड़क पर नहीं दिखनी चाहिए, जिसके बाद 16 से 21 जनवरी के बीच भोपाल में गाय पकड़ने का अभियान चलाया गया. एक महीना बीत जाने के बाद आज भी गौ माता सड़कों पर भटकने को मजबूर है. उन्होंने कहा कि जिस तरह राजधानी में पायलेट प्रोजेक्ट सिर्फ दिखावा साबित हुआ उसी प्रकार 1 हजार गौशाला खोलने की बात भी दिखावा ओर मात्र राजनीतिक गौ भक्ति है.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल