लाइव न्यूज़ :

'संचालक करते थे बच्चियों का यौन शोषण, BJP सरकार देती थी उस आश्रय गृह को 16 लाख'

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 1, 2019 20:33 IST

ओझा ने कहा कि मामले में पॉस्को ऐक्ट के साथ ही धारा 376 और अन्य धाराओं में जिन चार आरोपियों पूर्व संचालिका रचना भारतीय, ओमप्रकाश भारतीय, सन्देश जैन और संघ के सक्रिय कार्यकर्ता दिलीप बरैया को गिरफ्तार किया गया है, वे लंबे समय से शराब पीकर नाबालिग बच्चियों के साथ मारपीट करने के साथ ही यौन शोषण भी करते थे.

Open in App

मध्यप्रदेश कांग्रेस की मीडिया प्रभारी शोभा ओझा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जिस आश्रय गृह को 16 लाख रुपए प्रतिमाह आर्थिक सहायता देती थी, उस आश्रय गृह का संचालक बच्चियों का यौन शोषण करता था.

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने जावरा, रतलाम के कुंदन कुटीर आश्रय गृह से भागी बालिकाओं के मामले में, गिरफ्तार हुए आरोपियों में संघ के कार्यकर्ता की भी गिरफ्तारी को संघ और भाजपा के लोगों का असली चरित्र बताते हुए कहा कि, यह पिछले पंद्रह सालों में भाजपा सरकार द्वारा जारी रहे जंगलराज को ही दर्शाने का एक और उदाहरण मात्र है. 

ओझा ने कहा कि मामले में पॉस्को ऐक्ट के साथ ही धारा 376 और अन्य धाराओं में जिन चार आरोपियों पूर्व संचालिका रचना भारतीय, ओमप्रकाश भारतीय, सन्देश जैन और संघ के सक्रिय कार्यकर्ता दिलीप बरैया को गिरफ्तार किया गया है, वे लंबे समय से शराब पीकर नाबालिग बच्चियों के साथ मारपीट करने के साथ ही यौन शोषण भी करते थे. ऐसी संस्था को भाजपा की प्रदेश सरकार 16 लाख रुपए महीने की आर्थिक मदद करती थी. वर्षों तक बिना जांच के चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसी संस्था की सरकार द्वारा आर्थिक मदद करते रहना शर्मनाक है.

ओझा ने कहा कि पिछले 15 सालों से एक ऐसी असंवेदनशील सरकार सत्ता पर काबिज थी जिसके संरक्षण में ऐसी दानवी संस्थाएं फल-फूल रही थीं, जिनमें अपराधी दंडित होने की बजाय सरकार की वित्तीय मदद् का लाभ उठा रहे थे. ओझा ने कहा कि पूर्व में भी होशंगाबाद, बैरागढ़ और भोपाल के ऐसे कई उदाहरण सामने आए थे, जहां मूक-बधिर और नाबालिग बच्चियों के साथ क्रूरता, बलात्कार और आप्राकृतिक दुष्कर्म की घटनाएं हुईं थी, जिसका कि प्रदेश कांग्रेस ने पत्रकार-वार्ताओं के माध्यम से समय-समय पर खुलासा किया था लेकिन भाजपा की तत्कालीन गूँगी-बहरी सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी थी. 

कांग्रेस के दबाव में उसने केवल आधी-अधूरी कार्यवाहियां ही की थी, क्योंकि फंसने वाले भाजपा के चहेते थे. सभी जानते हैं कि बैरागढ़ और भोपाल मे संचालित आश्रय गृहों के कर्ताधर्ता एम.पी. अवस्थी और अश्विनी शर्मा जो कांग्रेस के खुलासे के बाद गिरफ्तार हुए थे, उनके घृणित और पाषविक कृत्यों को कौन वित्त पोषित और संरक्षित कर रहा था?

ओझा ने पुलिस अधिकारियों के द्वारा जावरा के आश्रय गृह में घटित घटना के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और आश्रय-गृह को सील करने की त्वरित कार्यवाही पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपराधियों को चेतावनी दी है, कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ऐसे दुष्कृत्यों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करने वाली है.

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो