लाइव न्यूज़ :

'कांग्रेस का डीएनए पाकिस्तान के पक्ष में है', शिवराज सिंह चौहान ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने पर दिग्विजय सिंह और कांग्रेस को घेरा

By शिवेंद्र राय | Updated: January 24, 2023 10:44 IST

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर में दिग्विजय सिंह ने पुलवामा हमले और सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए थे। अब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस का डीएनए पाकिस्तान के पक्ष में है।

Open in App
ठळक मुद्देदिग्विजय सिंह के बयान पर राजनीति गर्मपुलवामा हमले और सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाए थे सवालमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को घेरा

भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के पुलवामा हमले और सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए बयान के बाद सियासी बयानबाजी का दौर जारी है। अब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह सेना का मनोबल तोड़ने की प्रयास है।

मीडिया से बातचीत के दौरान शिवराज सिंह ने कहा, "कांग्रेस का डीएनए पाकिस्तान के पक्ष में है। वे सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहे हैं। यह सेना का मनोबल गिराने की कोशिश है। राहुल गांधी जी यह कैसी भारत जोड़ो यात्रा है? आपके साथ टुकड़े-टुकड़े गैंग चल रहा है।" 

शिवराज सिंह का बयान दिग्विजय सिंह की टिप्पणी के बाद आया है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर में दिग्विजय सिंह ने कहा था, "पुलवामा आतंकवाद का केंद्र बन चुका है वहां हर गाड़ी की जांच होती है, लेकिन एक गाड़ी बिना जांच पड़ताल के उल्टी दिशा से आती है और सुरक्षाकर्मियों के काफिले से टकराती है, जिसमें हमारे सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो जाते हैं। मगर भाजपा सरकार ने इस घटना की जानकारी लोकसभा और जनता के सामने क्यों नहीं रखी। इसी तरह सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं लेकिन प्रमाण कुछ नहीं दिया। भाजपा केवल झूठ पर राज कर रही है।"

दिग्विजय सिंह के बयान के बाद जब राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी तब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश को भी सामने आना पड़ा। जयराम नरेश ने इस बारे में मीडिया से बात करते हुए कहा, "हम सुरक्षाबलों का सम्मान करते हैं। हमने सभी सवालों के जवाब दे दिए हैं। आप जाकर प्रधानमंत्री से सवाल पूछें।"

कांग्रेस पार्टी ने भी दिग्विजय सिंह के बयान से किनारा कर लिया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए लिखा, "आज वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा व्यक्त किए गए विचार कांग्रेस पार्टी के नहीं, उनके व्यक्तिगत विचार हैं। 2014 से पहले यूपीए सरकार ने भी सर्जिकल स्ट्राइक की थी। राष्ट्रहित में सभी सैन्य कार्रवाइयों का कांग्रेस ने समर्थन किया है और आगे भी समर्थन करेगी।"

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानदिग्विजय सिंहकांग्रेसभारत जोड़ो यात्रापुलवामा आतंकी हमलाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार