लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कल मतगणना, 28 सीट पर सभी की नजर, कांग्रेस और भाजपा में टक्कर, जानिए समीकरण

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: November 9, 2020 20:53 IST

19 जिला मुख्यालयों अनूपपुर, अशोकनगर, भिण्ड, दतिया, देवास, धार, गुना, ग्वालियर, इंदौर, मंदसौर, मुरैना, रायसेन, सागर, शिवपुरी, छतरपुर, बुरहानपुर, खंडवा, राजगढ़ एवं आगर मालवा पर होगी. सुरक्षा के लिए ग्वालियर-भिंड और मुरैना में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला. चंबल और ग्वालियर के कुछ क्षेत्रों में बसपा ने मुकाबले को त्रिकोणिय बना दिया है.तीन नवंबर को इन 28 सीटों के लिए हुए मतदान में 70.27 प्रतिशत लोगों ने वोट डाल थे.मध्य प्रदेश के चुनाव इतिहास में यह पहला मौका है, जब 28 सीटों पर एक साथ उपचुनाव हो रहे हैं.

भोपालः मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव के लिए हुए मतदान की मतगणना कल की जाएगी. तीन नवंबर को इन 28 सीटों के लिए हुए मतदान में 70.27 प्रतिशत लोगों ने वोट डाल थे.

उपचुनाव वाली 28 में से अधिकांश सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला. चंबल और ग्वालियर के कुछ क्षेत्रों में बसपा ने मुकाबले को त्रिकोणिय बना दिया है. मतगणना कल मंगलवार को आठ बजे सुबह से 19 जिला मुख्यालयों अनूपपुर, अशोकनगर, भिण्ड, दतिया, देवास, धार, गुना, ग्वालियर, इंदौर, मंदसौर, मुरैना, रायसेन, सागर, शिवपुरी, छतरपुर, बुरहानपुर, खंडवा, राजगढ़ एवं आगर मालवा पर होगी. सुरक्षा के लिए ग्वालियर-भिंड और मुरैना में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है.

मध्य प्रदेश के चुनाव इतिहास में यह पहला मौका है, जब 28 सीटों पर एक साथ उपचुनाव हो रहे हैं. दरअसल यह उपचुनाव गत मार्च माह में 22 और उसके बाद कांग्रेस के 3 और विधायकों के दलबदल कि साथ ही तीन विधायाकों की मृत्यु के कारण हो रहे हैं. राज्य विधानसभा में इस समय भाजपा के 107, कांग्रेस के 87, बसपा के 2, सपा के 1 और चार निर्दलीय है. वहीं विधानसभा में एक स्थान खाली है. बसपा और सपा के तीन सदस्यों के साथ ही चारों निर्दलीय भाजपा को समर्थन दे रहे हैं.

अधिकारिक सूत्रों के अनुसार ग्वालियर और चंबल संभाग की 16 सीटों की संवेदनशीलता को देखते हुए चुनाव आयोग ने मतगणना के दौरान अतिरिक्त बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं. अधिकारिक सूत्रों के अनुसार मतगणना स्थल पर बिना मास्क के किसी व्यक्ति को प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसके साथ ही शरीर का तापमान लेने के बाद ही अभ्यर्थी और उनके अभिकर्ताओं को मतगणना स्थल पर प्रवेश दिया जाएगा.

टॅग्स :उपचुनावमध्य प्रदेशभोपालकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिवराज सिंह चौहानकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों