लाइव न्यूज़ :

मजबूर पिता को सलामः बेटे को परीक्षा दिलाने साइकिल से 105 किमी दूर तय की, बयडीपुरा से धार तक पहुंंचने में लगे आठ घंटे

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: August 19, 2020 20:14 IST

बयडीपुरा के शोभाराम ने अपने बेटे आशीष के साथ यह सफर इस लिए तय किया, क्योंकि वह अपने बेटे को पढ़ा लिखाकर बड़ा आदमी बनाना चाहते हैं. बेटे का साल बरबाद न हो इसलिए शोभाराम अपने गांव बयडीपुरा से बेटे आशीष को साइकिल पर लेकर निकल लिए.

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने घर से ही तीन दिन के खाने का सामान भी साथ रख लिया. क्योंकि उन्हें बेटे को परीक्षा दिलाने के लिए जिला मुख्यालय धार में रुकना था.दरअसल दसवीं की सप्लीमेंट्रील का परीक्षा केन्द्र धार में ही था.  शोभाराम को साइकिल बयडीपुरा से धार तक पहुंंचने में आठ घंटे लगे.बेटे को परीक्षा केन्द्र तक तय समय से पंद्रह मिनट पहले ही पहुंचा दिया. अगले दिन फिर आशीष की परीक्षा थी.

भोपालः मध्य प्रदेश के धार जिले के एक मजदूर और मजबूर पिता ने अपने बेटे को दसवीं की परीक्षा दिलाने के लिए साइकिल से 105 किलोमीटर का सफर तय किया क्योंकि कोरोना के कारण बसें बंद हैं.

इसके चलते बयडीपुरा के शोभाराम ने अपने बेटे आशीष के साथ यह सफर इस लिए तय किया, क्योंकि वह अपने बेटे को पढ़ा लिखाकर बड़ा आदमी बनाना चाहते हैं. बेटे का साल बरबाद न हो इसलिए शोभाराम अपने गांव बयडीपुरा से बेटे आशीष को साइकिल पर लेकर निकल लिए.

उन्होंने घर से ही तीन दिन के खाने का सामान भी साथ रख लिया. क्योंकि उन्हें बेटे को परीक्षा दिलाने के लिए जिला मुख्यालय धार में रुकना था. दरअसल दसवीं की सप्लीमेंट्रील का परीक्षा केन्द्र धार में ही था.  शोभाराम को साइकिल बयडीपुरा से धार तक पहुंंचने में आठ घंटे लगे.

उन्होंने बेटे को परीक्षा केन्द्र तक तय समय से पंद्रह मिनट पहले ही पहुंचा दिया. अगले दिन फिर आशीष की परीक्षा थी. लिहाजा दोनों बाप बेटे धार के स्टेडियम में खुले आसमान के नीचे ही सो गए. जहां आशीष ने रात भर पढ़ाई भी की. अगले दिन परीक्षा देकर आशीष अपने पिता के साथ गांव लौट गया. शोभाराम की इस साहसिक साइकिल यात्रा की अब सब जगह तारीफ हो रही है.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि मैं बेटे आशीष के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ. मैं सरकार से माँग करता हूँ कि इस घटना से सबक लेते हुए प्रदेश में रुक जाना नहीं योजना के तहत जिन बच्चों को आगामी समय में परीक्षाओं में भाग लेना है, उनके लिये तत्काल नि:शुल्क बस सुविधा की व्यवस्था सुनिश्चित की जावे ताकि किसी अन्य परीक्षार्थी व उनके परिजनो को ऐसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े.

शोभाराम नाम के इस व्यक्ति ने अपने बेटे की परीक्षा तिथि से एक दिन पहले सोमवार को करीब तीन-चार दिन के खाने-पीने के सामग्री के साथ सफर शुरू किया और रात में बीच में एक जगह पर कुछ समय के लिए विश्राम किया. सही वक्त पर मंगलवार सुबह धार शहर में स्थित भोज कन्या विद्यालय में बने परीक्षा केन्द्र पर अपने बेटे को परीक्षा देने के लिए पहुंचा दिया.

इस व्यक्ति के पास अपने बच्चे को परीक्षा केन्द्र ले जाने के लिए साइकिल के अलावा कोई अन्य साधन नहीं था और पैसे की तंगी के कारण न ही वह टैक्सी या अन्य कोई साधन अपने बेटे को मुहैया करवा सकता था. माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 2020 परीक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थी के लिये 'रुक जाना नहीं योजना’ लागू की गई है. इस योजना में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को पुन: परीक्षा देने का अवसर दिया गया है और और पूरक परीक्षा का केन्द्र पूरे जिले में केवल धार ही बनाया गया है. 

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कमलनाथशिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार