लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री के चार घंटे के दौरे पर 23 करोड़ रुपये खर्च करेगी राज्य सरकार, रैली में शामिल वाहनों को मिलेगी रोड टैक्स से छूट

By विशाल कुमार | Updated: November 13, 2021 13:53 IST

मध्य प्रदेश में 15 नवंबर को आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की याद में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा. इसमें 52 जिलों से आने वाले लोगों के आवागमन, खाने और रहने के लिए 12 करोड़ रुपये. गुंबदों, टेंट, सजालवट औऱ प्रचार के लिए 9 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे12 करोड़ रुपये लोगों को लाने-लेजाने में खर्च किया जाएगा.गुंबदों, टेंट, सजालवट औऱ प्रचार के लिए 9 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं.15 नवंबर को आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की याद में जनजातीय गौरव दिवस मनाएगा.

भोपाल: अगले हफ्ते मध्य प्रदेश में आदिवासी योद्धाओं के सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार घंटे के दौरे के लिए राज्य सरकार 23 करोड़ रुपये खर्च कर रही है. इसमें से 12 करोड़ रुपये केवल जंबोरी मैदान में होने वाले कार्यक्रम में लोगों को लाने-लेजाने का लिए किया जाएगा.

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, 52 जिलों से आने वाले लोगों के आवागमन, खाने और रहने के लिए 12 करोड़ रुपये. गुंबदों, टेंट, सजालवट औऱ प्रचार के लिए 9 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं.

जंबोरी मैदान में प्रदेशभर से कुल दो लाख आदिवासी इकट्ठा होंगे. वहां पांच बड़े गुंबदनुमा पांडाल बनाए गए हैं. पूरे कार्यक्रम स्थल पर आदिवासी कलाओं के साथ आदिवासी योद्धाओं की तस्वीरें बनाने के लिए एक हफ्ते से 300 कारीगर लगे हैं.

दरअसल, 15 नवंबर को आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की याद में जनजातीय गौरव दिवस मनाएगा. इस दौरान प्रधानमंत्री निजी-सार्वजनिक भागीदारी वाले हबीबगंज रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे.

प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होने वाले वाहनों को रोड टैक्स से छूट

मध्य प्रदेश सरकार ने जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होने वाले वाहनों को टोल टैक्स देने से छूट देने का ऐलान किया है. इसके साथ ही रास्ते में मैकेनिक्श का भी इंतजाम किया जाएगा ताकि रास्ते में बस खराब होने पर उन्हें तत्काल सही किया जा सके.

हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम आदिवासी नेता के नाम पर रखने की सिफारिश

भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर सहित कई भाजपा नेताओं ने हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने की मांग की थी. लेकिन राज्य सरकार ने आदिवासी समुदाय से आने वाले गोंड शासक रानी कमलापति के नाम का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है.

सबसे अधिक आदिवासी आबादी वाला राज्य है मध्य प्रदेश

देशभर में मध्य प्रदेश में आदिवासी समुदाय की संख्या सबसे अधिक है. राज्य में अनुसूचित जातियों के लिए 47 सीटें आरक्षित हैं. 2008 में भाजपा ने 29 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि 2013 में यह संख्या 31 थी लेकिन 2018 में भाजपा को 47 में से केवल 16 सीटें मिली थीं.

दो सालों में 28 फीसदी बढ़े अत्याचार के मामले

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश में अनुसूचित जातियों के खिलाफ 2020 में 2401, 2019 में 1922 और 2018 में 1868 अत्याचार के मामले दर्ज हुए. इस तरह, पिछले दो सालों के दौरान इसमें 28 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

टॅग्स :Madhya Pradeshशिवराज सिंह चौहानShivraj Singh Chouhanबिरसा मुण्डाBirsa Munda
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो