लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेशः सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बस, 10 लोगों की मौत और 47 घायल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 21, 2018 12:43 IST

गुना पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक विवेक अस्थाना ने बताया कि सुबह तड़के करीब साढ़े चार बजे उत्तर प्रदेश के बांदा से अहमदाबाद जा रही बस गुना से लगभग आठ किलोमीटर दूर रूठियाई कस्बे के पास सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से पीछे से टकरा गई।

Open in App

गुना, 21 मईः मध्यप्रदेश के गुना जिले में सोमवार सुबह रूठियाई कस्बे के समीप एक बस सड़क के किनारे खड़े ट्रक के पीछे से टकरा गई। हादसे में बस में सवार दस लोगों की मौत हो गई, जबकि 47 लोग घायल हो गये। निजी यात्री बस उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से अहमदाबाद जा रही थी।

गुना पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक विवेक अस्थाना ने बताया कि सुबह तड़के करीब साढ़े चार बजे उत्तर प्रदेश के बांदा से अहमदाबाद जा रही बस गुना से लगभग आठ किलोमीटर दूर रूठियाई कस्बे के पास सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे में बस चालक सहित सात लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोगों ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में डेढ़ साल की एक बच्ची भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन की हालत गंभीर है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

इससे पहले 17 अप्रैल को सूबे के सीधी जिला में बारात ले जा रहे एक मिनी ट्रक के सोन नदी पर बने जोगदहा पुल से नीचे गिर जाने से 21 लोगों की मौत हो गई थी और 21 अन्य घायल हो गए थे। मरने वालों में सभी पुरूष थें, जिनमें बैंड वाले तीन लोग भी शामिल थे। यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 42 किलोमीटर दूर 17 अप्रैल को रात करीब साढ़े दस बजे हुआ था।(खबर इनपुट-भाषा)लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :रोड एक्सिडेंटमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार