लाइव न्यूज़ :

ये है 'मेड इन इंडिया' विमान, जल्द उठाएंगे भारतीय यात्री हवाई सफर का लुत्फ

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 27, 2017 19:11 IST

विमान बेहद उन्नत इंजन से लैस है। ये 448 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है।

Open in App

भारतीय आसमान में जल्द ही 'मेड इन इंडिया' विमान उड़ते हुए दिखाई देंगे। दरअसल, डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के विमान डॉर्नियर-228 को यात्री सेवाओं के लिए इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी है। अब आगामी समय में भारतीय यात्री इस विमान से हवाई सफर का लुत्फ उठा सकेंगे।

यह पहला मौका है जब किसी घरेलू कंपनी द्वारा निर्मित विमान को डीजीसीए ने कमर्शियल उड़ान की मंजूरी दी है। इस विमान में 19 सीटें हैं और इसका हाल ही हाल में कानपुर हवाई अड्डे पर इसका सफल परीक्षण किया गया। इस विमान को सशस्त्र बल पहले से ही इस्तेमाल कर रहे हैं। 

कानपुर स्थित एचएएल का 1960 से ही ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट डिवीजन है। एचएएल ने इस विमान का निर्माण किया है। यह विमान बेहद उन्नत इंजन से लैस है। इसमें विमान 448 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है। एक टैंक फुल होने पर 700 किमी की दूरी तय कर सकता है। यह विषम मौसम और रात में उड़ने में भी सक्षम है। इसकी क्षमताओं को देखते हुए कई देशों की सेनाएं इसे इस्तेमाल करती हैं। कानपुर एचएएल के पास फिलहाल 63 डॉर्नियर तैयार हैं, जिन्हें एयरलाइंस तुरंत इस्तेमाल में ला सकती हैं।

बताया जा रहा है कि डीजीसीए की अनुमति मिलने के बाद एचएएल अब भारत में एयरलाइंस कंपनियों को भी विमान बेच सकेगी। ऐसे में घरेलू उद्देश्यों के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा। अधिकारियों ने बताया, डॉर्नियर-228 का इस्तेमाल करने वाली एयरलाइंस को कुछ छूट भी दी जा सकती है ताकि स्वदेश निर्मित विमान का उपयोग बढ़े।

टॅग्स :मेड इन इंडियामोदी सरकारउत्तर प्रदेश समाचारबिज़नेसलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप