लाइव न्यूज़ :

एम ए गणपति को एनएसजी और कुलदीप सिंह को सीआरपीएफ का महानिदेशक बनाया गया

By भाषा | Updated: March 16, 2021 22:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मार्च वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एम ए गणपति को मंगलवार को राष्ट्रीय सुरक्षा दल (एनएसजी) का महानिदेशक और कुलदीप सिंह को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का महानिदेशक नियुक्त किया गया।

कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई।

गणपति, 1986 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के उत्तराखंड कैडर के अधिकारी हैं और वर्तमान में ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी के महानिदेशक हैं।

आदेश के अनुसार, गणपति को 29 फरवरी 2024 तक के लिए एनएसजी का महानिदेशक बनाया गया है।

सिंह, पश्चिम बंगाल कैडर के 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक हैं। उन्हें 30 सितंबर 2022 तक के लिए महानिदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान