लाइव न्यूज़ :

श्रमिक स्पेशल ट्रेन किराया विवाद पर आमने-सामने आई दिल्ली और बिहार सरकार, संजय झा ने कहा- सफेद झूठ बोल रहे हैं गोपाल राय

By सुमित राय | Updated: May 9, 2020 13:00 IST

प्रवासी मजदूरों के किराए को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है और मामले में दिल्ली और बिहार की सरकारें आमने-सामने आ गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के जल संसाधन विभाग के मंत्री संजय कुमार झा ने दिल्ली सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है।दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने दावा किया था कि बिहार के प्रवासी मजदूरों का किराया दिल्ली सरकार दे रही है।

कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्य भेजने का सिलसिला जारी है और इस बीच बिहार के मजदूरों के किराए का विवाद बढ़ता जा रहा है। दिल्ली और बिहार सरकार किराए के मुद्दे पर आमने-सामने आ गई है। बिहार के जल संसाधन विभाग के मंत्री और जेडी (यू) के राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार झा ने मामले पर दिल्ली सरकार के दावे पर खुलासा किया है।

संजय झा ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के एक मंत्री के एक ट्वीट को देखा कि केजरीवाल सरकार 1,200 प्रवासियों के रेल टिकटों का भुगतान करेगी, जो दिल्ली से मुजफ्फरपुर की यात्रा कर रहे हैं। इसके बाद संजय झा ने एक लेटर जारी किया है, जिसमें दिल्ली सरकार ने बिहार सरकार से किराए की प्रतिपूर्ति करने के लिए कह रही है।

उन्होंने ट्वीट किया, "श्रीमान अरविंद केजरीवाल जी! झूठ के साथ समस्या यही है कि आप भूल जाते हैं कि कब क्या बोल चुके हैं? अब देखिए न, आपके मंत्री गोपाल राय ट्विटर पर सफेद झूठ बोल रहे हैं कि दिल्ली से मुजफ्फरपुर आनेवाली ट्रेन का किराया आपकी सरकार देगी, फिर चिट्ठी भेजकर हमसे पैसे भी मांगते हैं।"

इसके साथ ही संजय झा ने अपने पुराने ट्वीट को शेयर किया, जिसमें बताया गया है कि कोटा से 11 ट्रेनों में 13 हजार छात्र बिहार पहुंचे हैं, जिसका 78.43 लाख रुपये का किराय बिहार सरकार ने एडवांस में भुगतान किया है।। इसके साथ उन्होंने लिखा, "इसके बावजूद दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ट्वीट के जरिए झूठ और गलतफहमी ही फैलाने पर आमादा हैं, तो क्या किया जा सकता है--सूरज में लगे धब्बा, फितरत के करिश्मे हैं।"

बता दें कि दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना हो रही ट्रेन का वीडियो शेयर किया था और दावा किया था कि इस ट्रेन का किराया दिल्ली सरकार देगी। उन्होंने ट्वीट किया, "श्रमिकों को लेकर दिल्ली से मुजफ्फरपुर, बिहार के लिए रवाना हुई ट्रेन। ट्रेन में सवार सभी 1200 लोगों का किराया देगी अरविंद केजरीवाल सरकार।

टॅग्स :दिल्ली सरकारदिल्लीबिहारश्रमिक स्पेशल ट्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर