लाइव न्यूज़ :

लुधियाना कोर्ट बम ब्लास्टः मास्टरमाइंड जसविंदर सिंह मुल्तानी जर्मनी में गिरफ्तार, पाक खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर कर रहा था काम

By अनिल शर्मा | Updated: December 28, 2021 09:54 IST

जसविंदर पर आरोप है कि वह पाकिस्तान के खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर काम कर रहा था। 45 वर्षीय आतंकी जसविंदर स‍िख फॉर जस्टिस के संस्‍थापक गुरपतवंत सिंह पन्‍नू का काफी करीबी माना जाता है। गौरतलब है कि पन्‍नू भारत में प्रतिबंधित आतंकी है।

Open in App
ठळक मुद्देजसविंदर पाकिस्तान के खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर काम कर रहा थाआतंकी जसविंदर स‍िख फॉर जस्टिस के संस्‍थापक गुरपतवंत सिंह पन्‍नू का काफी करीबी है

लुधियानाः पंजाब के लुधियाना कोर्ट में हुए बम ब्लास्ट मामले का मास्टरमाइंड जसविंदर सिंह मुल्तानी को जर्मनी में गिरफ्तार कर लिया गया है। जसविंदर को जर्मनी पुलिस ने भारत सरकार के अनुरोध पर गिरफ्तार किया है। जसविंदर प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) से जुड़ा बताया जा रहा है। और दिल्ली-मुंबई में आतंकी हमले की साजिश रच रहा था। 

जसविंदर पर आरोप है कि वह पाकिस्तान के खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर काम कर रहा था। 45 वर्षीय आतंकी जसविंदर स‍िख फॉर जस्टिस के संस्‍थापक गुरपतवंत सिंह पन्‍नू का काफी करीबी माना जाता है। गौरतलब है कि पन्‍नू भारत में प्रतिबंधित आतंकी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जसविंदर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर लुधियाना कोर्ट में धमाके की साजिश रची थी। यही नहीं जसविंदर पाकिस्तानी आतंकियों को हथियार की आपूर्ति भी करता था। वह ISI के इशारे पर दिल्ली और मुंबई में भी हमले की साजिश रच रहा था। 

गौरतलब है कि 23 दिसंबर को पंजाब के लुधियाना जिला अदालत में बम धमाका हुआ था जिसमें हैंडलर गगनदीप की मौत हो गई थी। जबकि 5 लोग जख्मी हो गए थे। हमले में उच्च विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। आशंका इस बात की भी जताई जा रही है कि हादसे में जिस गगनदीप सिंह की मौत हुई, उसका ही हाथ वारदात के पीछे था। 

टॅग्स :LudhianaपंजाबPunjab
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत