लाइव न्यूज़ :

देश भर में दीप जलाकर दिया गया कोरोना के खिलाफ एकजुटता का संदेश, सीएम योगी ने मिट्टी के दीपक से 'ओम' बनाए

By अनुराग आनंद | Updated: April 5, 2020 21:37 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र से अपील की थी कि आज रात 9 से लेकर अगले 9 मिनट तक सभी अपने-अपने घरों की लाइट बंद कर छत या बालकोनी में दीप जलाएं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के खिलाफ लड़ाई में मोमबत्ती, 'दीया' या टॉर्च जलाकर देश के लोगों से एकजुट होने की अपील की गई थी।देश भर में पीएम मोदी की अपील पर लोगों ने दीप जलाए।

लखनऊ: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर 'ओम' के आकार में सजाकर मिट्टी के दीपक जलाए। पीएम मोदी ने राष्ट्र से अपील की थी कि आज रात 9 से लेकर अगले 9 मिनट तक सभी अपने-अपने घरों की लाइट बंद कर छत या बालकोनी में दीप जलाएं।

दरअसल, कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मोमबत्ती, 'दीया' या टॉर्च जलाकर देश के लोगों को एकजुट होने का संदेश देने के लिए प्रधानमंत्री ने लोगों से यह अपील की थी। 

इसके अलावा, गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर सभी लाइट बंद करने के बाद मिट्टी के दीपक जलाए। पीएम मोदी की अपील पर अमित शाह को दीप जलाते हुए तस्वीर में देखा जा सकता है। 

यही नहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर अपने परिवार के साथ मिलकर दीपक जलाते हुए इस लड़ाई को एकजुट होकर लड़ने के संकेत दिए। 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद देशभर के लोगों ने रविवार रात 9 बजे कोरोनावायरस के खिलाफ एकजुटता दिखाई। लोगों ने इस दौरान घरों के लाइट बंद कर दिए और कैंडल और दीये जलाए। 

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तेलंगाना के सीएम केसीआर, बाबा रामदेव, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दीये जलाकर कोरोना के खिलाफ एकजुटता दिखाते नजर आए। 

इस दौरान देश के कई शहरों में दिवाली जैसा नजारा दिखा। बता दें कि लोगों ने दीये के साथ-साथ पटाखे भी जलाए। कई जगहों से पटाखों की आवाजें भी सुनाई पड़ीं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसीएम योगी के फैसलेकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो