लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी से मुलायम सिंह की मुलाकात बेअसर, 15 दिन में खाली करना पड़ेगा सरकारी आवास

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 18, 2018 05:11 IST

मुलायम सिंह यादव समेत इन 6 पूर्व मुख्यमंत्रियों को 15 दिन में सरकारी आवास खाली करने का नोटिस जारी।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के 6 पूर्व मुख्यमंत्रियों को 15 दिन के अंदर सरकारी आवास छोड़ना पड़ेगामुलायम सिंह यादव ने योगी आदित्यनाथ से की थी मुलाकातसरकारी आवास के रख-रखाव में खर्च होते हैं लाखों रुपये

लखनऊ, 18 मईः उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सरकारी आवास बचाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात बेअसर साबित हुई है। सप्रीम कोर्ट के आदेश पर अमल करते हुए स्टेट रेवेन्यू डिपॉर्टमेंट ने 6 पूर्व मुख्यमंत्रियों को 15 दिन में सरकारी आवास खाली करने का नोटिस तैयार किया। इसे सीएम योगी की मुहर के बाद जारी कर दिया गया। अब यूपी के 6 पूर्व मुख्यमंत्रियों को 15 दिन के अंदर सरकारी आवास छोड़ना पड़ेगा। मुलायम सिंह को लखनऊ में विक्रिमादित्य मार्ग पर साल 1992 में बंगला दिया गया था, जिसपर अभी तक उनका कब्जा है।

इन पूर्व मुख्यमंत्रियों में एनडी तिवारी, कल्याण सिंह, राजनाथ सिंह, मुलायम सिंह, मायावती और अखिलेश यादव शामिल हैं। इन्होंने पद जाने के बाद भी अभी तक सरकारी आवास खाली नहीं किया है। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्रियों के सरकारी आवास काफी बड़े होते हैं जिनके रख-रखाव का खर्च बहुत ज्यादा होता है। मामूली किराए पर पूर्व मुख्यमंत्री सारी सुविधाओं का लाभ उठाते रहते हैं।

मुलायम पांच विक्रमादित्य मार्ग पर रहते हैं जबकि उनके पुत्र अखिलेश यादव बगल में ही चार विक्रमादित्य मार्ग पर रहते हैं। शीर्ष अदालत ने इस महीने की शुरूआत में उत्तर प्रदेश के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को अपने सरकारी बंगले खाली करने का निर्देश दिया था। अदालत का यह आदेश एनजीओ लोक प्रहरी की जनहित याचिका पर आया। उत्तर प्रदेश विधानसभा ने एक संशोधन प्रस्ताव पारित किया था, जिसके तहत सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों के आजीवन सरकारी बंगलों में रहने का प्रावधान था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमुलायम सिंह यादवयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर