लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन मामलों मे विशेष लोक अभियोजकों को लाना चाहते हैं उप राज्यपाल: आप

By भाषा | Updated: July 5, 2021 21:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जुलाई आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि उप राज्यपाल, किसान आंदोलन से संबंधित मामलों में किसानों को “दोषी सिद्ध करने और मिसाल पेश करने के लिए” अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा नियुक्त लोक अभियोजकों को हटाकर दिल्ली पुलिस की ओर से विशेष लोक अभियोजकों को लाना चाहते हैं।

पार्टी के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने दावा किया कि एक बैठक में उप राज्यपाल अनिल बैजल ने कहा, “किसानों को सबक सिखाना ही होगा।” चड्ढा ने कहा, “दिल्ली सरकार के वकीलों के विरुद्ध कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। इसके बावजूद दिल्ली के उप राज्यपाल उन्हें हटाकर भाजपा के वकीलों को लाना चाहते हैं जिससे किसानों को सबक सिखाया जा सके।”

चड्ढा ने संवाददाताओं से कहा, “देश पिछले आठ महीने से ‘भाजपा बनाम किसान’ देख रहा है और भाजपा का किसान विरोधी चेहरा हर दिन दिखाई दे रहा है।” उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट मांग रखी थी कि तीनों कानूनों को वापस लिया जाए और किसानों को कानून के रूप में न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी दी जाए।

किसान आंदोलन के दौरान दर्ज हुए मामलों के संबंध में विशेष लोक अभियोजकों की नियुक्ति पर चर्चा के लिए दिल्ली के गृह मंत्री सत्येंद्र जैन और उप राज्यपाल बैजल के बीच एक जुलाई को डिजिटल माध्यम से बैठक हुई थी। उप राज्यपाल को जैन द्वारा लिखे एक पत्र के अनुसार बैजल ने बैठक में कहा कि नियमित लोक अभियोजक मामलों को अच्छी तरह देख रहे हैं और पिछले छह महीने में उनके विरुद्ध कोई शिकायत नहीं मिली है।

जैन ने पत्र में कहा, “उप राज्यपाल भी सहमत हैं कि उक्त लोक अभियोजकों के विरुद्ध कोई शिकायत नहीं मिली है और यह मामला शिकायत का नहीं है।” पत्र में कहा गया, “माननीय उप राज्यपाल का मत था कि विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने का दिल्ली पुलिस का प्रस्ताव दोषी ठहराने और उदाहरण पेश करने के लिए था।” पत्र के अनुसार, जैन ने बैजल से अनुरोध किया था कि दिल्ली पुलिस की ओर से विशेष लोक अभियोजकों को नियुक्त करने पर जोर न दिया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो