लाइव न्यूज़ :

उपराज्यपाल किरण बेदी का आदेश ‘डस्टबिन’ में फेंकने के योग्य हैं’, दखल सही नहींः नारायणसामी 

By भाषा | Updated: January 1, 2020 19:07 IST

मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कहा, ‘‘गृह मंत्रालय ने भविष्य में होने वाली नियुक्ति के तौर-तरीकों पर केवल दिशानिर्देश दिए थे। सरकार द्वारा नियुक्त टी बी बालकृष्णन काम करना जारी रखेंगे और उन्होंने वार्ड के सीमांकन और निर्वाचन अधिकारी नियुक्ति का काम शुरू भी कर दिया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देएसईसी की नियुक्ति को रद्द करने का बेदी को कोई प्राधिकार नहीं: नारायणसामी।मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति हो चुकी है और कोई भी इसके साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकता।

पुडुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी द्वारा एक आदेश जारी करके एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की नियुक्ति प्रांतीय सरकार की ओर से राज्य के निर्वाचन आयुक्त के तौर पर करने को अमान्य घोषित करने के कुछ दिन बाद मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने बुधवार को कहा कि बेदी को इसे रद्द करने का कोई प्राधिकार नहीं है।

मुख्यमंत्री नारायणसामी ने कहा कि बेदी को सरकार द्वारा की गई नियुक्ति को रद्द करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘गृह मंत्रालय ने भविष्य में होने वाली नियुक्ति के तौर-तरीकों पर केवल दिशानिर्देश दिए थे। सरकार द्वारा नियुक्त टी बी बालकृष्णन काम करना जारी रखेंगे और उन्होंने वार्ड के सीमांकन और निर्वाचन अधिकारी नियुक्ति का काम शुरू भी कर दिया है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति हो चुकी है और कोई भी इसके साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकता। उन्होंने कहा, ‘‘नियुक्ति हो चुकी है और न ही किरण बेदी और न ही गृह मंत्रालय वर्तमान एसईसी की नियुक्ति को रद्द कर सकता है। उन्होंने कहा कि बालकृष्णन की नियुक्ति को अमान्य घोषित करने वाला उपराज्यपाल का आदेश ‘‘डस्टबिन’ में फेंकने के योग्य हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यदि उन्हें बदलने के लिए कोई कदम उठाया जाना है तो अपनायी गई प्रक्रिया उच्च न्यायालय के किसी न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग के लिए प्रदेश विधानसभा में एक प्रस्ताव के माध्यम से अपनायी गई प्रक्रिया की तर्ज पर होनी चाहिए।’’

प्रदेश सरकार ने गत जुलाई में टी बी बालकृष्णन को एसईसी नियुक्त किया था। गत 20 दिसंबर को उपराज्यपाल ने एक आदेश जारी करे बालकृष्णन की नियुक्ति को रद्द करते हुए को ‘‘अमान्य’’ घोषित कर दिया था। नारायणसामी ने कहा कि उनकी सरकार ‘‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना’’ नाम की एक विशेष स्वास्थ्य बीमा योजना लाएगी जिससे उन सभी परिवारों के लिए कैशलेस उपचार सुनिश्चित होगा जो आयुष्मान भारत अभियान से बाहर रह गए हैं।

उन्होंने कहा कि यह विशेष बीमा योजना लगभग दो लाख परिवारों को कवर करेगी जो आयुष्मान भारत अभियान में शामिल नहीं थे। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा योजना प्रदान करने के लिए 18 करोड़ रुपये खर्च करेगी। उन्होंने बेदी पर ‘कल्याणकारी योजनाओं’ में ‘‘बाधा डालने’’ के लिए निशाना साधते हुए कहा कि सरकार किसी भी रुकावट से घबराएगी नहीं और उन्हें लागू करेगी। 

टॅग्स :पुडुचेरीवी नारायणस्वामीकिरण बेदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी