लाइव न्यूज़ :

दिलीप घोष और सुप्रिया श्रीनेत से आयोग नाखुश!, कहा- आचरण पर नजर रखिए और संवेदनशील बनिए

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 1, 2024 13:07 IST

LS polls 2024: राजनीतिक दलों के प्रमुखों को किसी भी अपमानजनक टिप्पणी के लिए अपने नेताओं के आचरण पर नजर रखनी चाहिए और उन्हें संवेदनशील बनाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देआयोग ने घोष और श्रीनेत की टिप्पणियों को ‘‘अशोभनीय और गलत’’ बताया।चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक दलों को गरिमा बनाए रखने की सलाह का उल्लंघन हैं।निर्वाचन आयोग द्वारा 16 मार्च को लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लागू हो गई।

LS polls 2024: निर्वाचन आयोग दिलीप घोष और सुप्रिया श्रीनेत से नाखुश है। निर्वाचन आयोग ने महिलाओं की गरिमा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करने के लिए भाजपा के दिलीप घोष, कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत के प्रति नाराजगी जताई है। राजनीतिक दलों के प्रमुखों को किसी भी अपमानजनक टिप्पणी के लिए अपने नेताओं के आचरण पर नजर रखनी चाहिए और उन्हें संवेदनशील बनाना चाहिए। निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए घोष और श्रीनेत को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। रनौत को भाजपा ने आम चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। निर्वाचन आयोग ने घोष और श्रीनेत की टिप्पणियों को ‘‘अशोभनीय और गलत’’ बताया।

आयोग ने कहा कि प्रथम दृष्टया, दोनों टिप्पणियां आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) और चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक दलों को गरिमा बनाए रखने की सलाह का उल्लंघन हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा 16 मार्च को लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। घोष और श्रीनेत को 29 मार्च की शाम तक कारण बताओ नोटिस का जवाब देने को कहा गया था।

निर्वाचन आयोग ने भाजपा की एक शिकायत के बाद श्रीनेत के खिलाफ कार्रवाई की, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उन्होंने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर ‘‘अशोभनीय टिप्पणियों’’ के साथ रनौत की एक तस्वीर पोस्ट की थी। निर्वाचन आयोग के नोटिस के अनुसार सुप्रिया ने पोस्ट किया था, ‘‘मंडी में क्या भाव चल रहा है, कोई बताएगा?’’

पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता घोष को नोटिस तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) द्वारा आयोग का रुख करने के बाद जारी किया गया। आयोग के नोटिस के मुताबिक घोष ने कहा था, ‘‘जब दीदी गोवा जाती हैं, तो वह गोवा की बेटी बन जाती हैं, त्रिपुरा में वह कहती हैं कि मैं त्रिपुरा की बेटी हूं, तय करें कि आपके पिता कौन हैं। स्पष्ट करें...’’

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावSupriya ShrinetDilip Ghosh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद, बीजेपी किसे चुनेगी मुख्यमंत्री? ये 5 प्रबल दावेदार

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः 35 सदस्यीय समिति की घोषणा, दिलीप घोष बाहर, सौमित्र खान बने महासचिव, लॉकेट चटर्जी और ज्योतिर्मय सिंह महतो की वापसी

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः दिलीप घोष के साथ बंद दरवाजे में बातचीत?, मिशन बंगाल पर अमित शाह, सांसद, विधायक, नगर निकाय पार्षद से मिले

भारतमध्य प्रदेशः मंत्री विजय शाह के बाद उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सेना पर बयान को लेकर हंगामा

भारतभाजपा नेता दिलीप घोष के सौतेले बेटे श्रींजय मजूमदार कोलकाता के न्यू टाउन फ्लैट में मृत पाए गए

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज