लाइव न्यूज़ :

कोलकाता: वॉक-इन इंटरव्यू के लिए विप्रो के कार्यालय के बाहर लगी लंबी कतार, हजारों की संख्या में नौकरी पाने पहुंचे लोग, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: August 10, 2023 08:55 IST

जारी वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा है कि "18 साल पहले मैंने टीसीएस के वॉक-इन में भाग लिया था, जहां 300 नौकरियों के लिए 15 हजार आवेदक थे। मुझे लगता है कि पिछले कुछ सालों में आईटी नौकरियों में उछाल के कारण यह आसान रहा हैं।"

Open in App
ठळक मुद्दे सोशल मीडिया पर कोलकाता विप्रो के कार्यालय का एक वीडियो सामने आया है। यहां पर वॉक-इन इंटरव्यू के लिए लोगों की लंबी कतार देखी गई है।ऐसें में नौकरियों की यह हालत देख सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसके बारे में लिखा है।

कोलकाता: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें आईटी कंपनी विप्रो के कोलकाता कार्यालय के बाहर हजारों लोगों की भीड़ देखी गई है। ये लोग विप्रो में नौकरी पाने के लिए वॉक-इन इंटरव्यू को फेस करने के लिए आए है। 

बता दें कि एक तरफ कोविड़ के कारण जॉब मार्केट पर काफी असर पड़ा है और कंपनियों ने अपने यहां छंटनी भी कही है। वहीं दूसरी ओर जब कंपनियां नवजवानों को नौकरी देने के लिए वॉक-इन इंटरव्यू में बुला रही है तो इस तरह की भीड़ देखने को मिल रही है। 

क्या दिखा वीडियो में 

सोशल मीडिया माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक वीडियो को शेयर किया गया है जिसमें कोलकाता विप्रो के कार्यालय के बाहर काफी भीड़ देखी गई है। यूजर का दावा है कि ये लोग कार्यालय में नौकरी के लिए वॉक-इन इंटरव्यू देने आए हैं। जारी वीडियो में एक भारी भीड़ को वॉक-इन इंटरव्यू के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हुए देखा गया है। 

यही नहीं वीडियो में एक गार्ड को भी देखा गया है जो इन लोगों को संभाल रहा है और जरूरी दिशानिर्देश दे रहा है। वीडियो में यह देखा गया है कि इस वॉक-इन इंटरव्यू में न केवल पुरुष बल्कि महिलाएं भी वहां मजूद दिखाई दे रही है। 

वीडियो शेयर कर यूजर ने क्या लिखा, क्या है जॉब मार्केट की हालत

इस वीडियो को ट्विटर यूजर 'अभिषेक कर' द्वारा शेयर किया गया है जिसके कैप्शन में लिखा है वॉकइन के दौरान विप्रो के कोलकाता कार्यालय के बाहर। कुछ नौकरियों के लिए 10000 से अधिक आवेदक! नौकरी बाजार इतना आसान नहीं है जितना लगता है। आपका विचार? इस वीडियो को अब तक दो लाख 10 हजार बार देखा जा चुका है। 

वीडियो को देख कई यूजर्स ने इस पर कमेंट्स भी किया है। एक यूजर ने लिखा है कि "18 साल पहले मैंने टीसीएस के वॉक-इन में भाग लिया था, जहां 300 नौकरियों के लिए 15 हजार आवेदक थे। मुझे लगता है कि पिछले कुछ सालों में आईटी नौकरियों में उछाल के कारण यह आसान रहा हैं।" 

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोलकातावायरल वीडियोनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो