लाइव न्यूज़ :

LMOTY 2020: कोरोना महामारी में अनुकरणीय योगदान के लिए तात्याराव लहाने को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवॉर्ड'

By उस्मान | Updated: March 19, 2021 15:31 IST

डॉक्टर लहाने ने महाराष्ट्र में कोरोना की जांच के लिए प्रयोगशालालाएं और डॉक्टर मुहैया कराये

Open in App

कोरोना वायरस महामारी के दौरान अनुकरणीय योगदान के लिए डॉक्टर तात्याराव लहाने को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2020' से सम्मानित किया गया है. 

महाराष्ट्र में कोरोना की शुरुआत हुई तब केवल तीन प्रयोगशालाओं में कोविड जांच होती थी. आज महाराष्ट्र में 546 प्रयोगशालाओं में कोरोना की जांच हो रही है. इसका पूरा श्रेय चिकित्सा शिक्षा संचालक डॉक्टर तात्याराव लहाने को जाता है.

कौन हैं तात्याराव लहाने

लहाने महाराष्ट्र में मेडिकल एज्युकेशन के डायरेक्टर हैं. लहाने ने दिन-रात एक कर महाराष्ट्र के अनेक स्थानों पर कोरोना जांच की व्यवस्था करवाई. जिससे मरीजों की पहचान करने में सहायता हुई. इसी अवधि में आपने पूरे राज्य को 10890 डॉक्टर उपलब्ध कराए. 

क्यों किया गया सम्मानित

तीसरे वर्ष में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे 2917 डॉक्टर्स की सेवा अलग-अलग कोरोना अस्पतालों को दिलवाई. इसके साथ ही तीसरे वर्ष में पढ़कर कर पास हुर्इं छह हजार नर्सों को भी आपने सेवा के लिए उपलब्ध करवाया. 

कोरोना को मात देने के लिए रेमडेसिवीर, फेविपिरावीर, टोसिलिजुमैब जैसी दवाइयां पहुंच के बाहर थीं. मगर आपके प्रयासों से महाराष्ट्र में न केवल ये दवाइयां महाराष्ट्र में उपलब्ध हुर्इं, बल्कि उनकी कीमत भी देश में सबसे कम रही. 

केंद्र की तरह ही महाराष्ट्र में भी आयुष टास्क फोर्स डॉ लहाने की अध्यक्षता में तैयार किया गया. जिसके माध्यम से राज्य में 950 इम्युनिटी सेंटर्स की स्थापना की गई. आपने कोरोना की मृत्यु दर को कम करने के लिए रोजाना वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना पीड़ितों के लिए अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों का मार्गदर्शन राज्य के कोने-कोने तक पहुंचाया. 

जिससे सभी तरफ एक जैसा इलाज हुआ और मृत्यु दर पर नियंत्रण बना रहा है. चिकित्सा के क्षेत्र में असाधारण सेवाओं के लिए डॉ तात्याराव लहाने को लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द इयर पुरस्कार देते हुए हमें हार्दिक प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है.

टॅग्स :लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2020कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?