लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद लोकसभा: प्रचण्ड मोदी लहर में भी असदुद्दीन ओवैसी भारी जीत की ओर, लगाएंगे जीत की हैट्रिक

By स्वाति सिंह | Updated: May 23, 2019 19:25 IST

लोकसभा चुनाव: अब तेलंगाना का हिस्सा बन चुकी हैदराबाद लोकसभा सीट पर 1984 से ही ओवैसी परिवार का कब्जा है। असदुद्दीन ओवैसी के पिता सुल्तान सलाहुद्दीन लगातार छह बार सांसद रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देअसुदुद्दीन ओवैसी साल 2009 और 2014 में भी हैदराबाद से सांसद रहे थे। ओवैसी के पिता सलाहुद्दीन ओवैसी हैदराबाद से छह बार सांसद रहे थे।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की हैदराबाद लोकसभा सीट से जीत लगभग पक्की हो गयी है। शाम सात बजे तक हुई मतगणना के अनुसार ओवैसी ने अपने निकतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के डॉक्टर भगवंत राव से करीब दो लाख 60 हजार वोट आगे चल रहे थे। 

जीत की तरफ बढ़ चुके ओवैसी ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए को मिले प्रचण्ड बहुमत पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इस बार ईवीएम नहीं बल्कि हिन्दू सोच के साथ छेड़छाड़ हुई है। ओवैसी ने कहा 'चुनाव आयोग को अपनी स्वतंत्रता दिखानी चाहिए। मेरा मानना है कि वीवीपीएटी और ईवीएम में 100% मिलान होना चाहिए। इस बाद ईवीएम हेराफेरी होनी चाहिए, हिंदू मन की हेराफेरी हो चुकी है।' 

शाम सात बजे तक बीजेपी को 303, कांग्रेस को 49, डीएमके को 23, टीएमसी को 23, बीजद को 12, जदयू को 16, एनसीपी को 5, शिव सेना को 18, टीआरएस को 9 और वाईएसआरसीपी को 22 पर बढ़त या जीत मिल चुकी है। 

बीजेपी नीत एनडीए 355 सीटों पर जीत या बढ़त बना चुका है। कांग्रेस नीत यूपीए को खबर लिखे जाने तक 89 सीटों पर जीत या बढ़त मिल चुकी है। बसपा, सपा और रालोद के महागठबंधन को 18 सीटों पर जीत या बढ़त मिल चुकी है। 

ममता बनर्जी की तृणमूल को 22 सीटों पर जीत या बढ़त मिल चुकी है। अन्य दलों को 56 सीटों पर जीत या बढ़त मिली है। 

 

लोकसभा चुनाव में राष्ट्रवाद , सुरक्षा, हिंदू गौरव और ‘नये भारत’ को केंद्र में रखकर चलाये गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान ने भारतीय जनता पार्टी को लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनाने की ओर अग्रसर कर दिया।

चुनाव आयोग द्वारा जारी मतगणना के आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस के 50 सीटों तक ही सिमटने के ही आसार नजर आ रहे हैं । इस चुनाव ने 68 बरस के नरेंद्र दामोदरदास मोदी को पिछले कई दशकों में सबसे लोकप्रिय नेता बना दिया। चुनाव आयोग द्वारा जारी मतगणना के आंशिक आंकड़ों के अनुसार भाजपा इस बार 2014 से बेहतर प्रदर्शन करके 300 का आंकड़ा पार करने जा रही है ।

शाम छह बजे तक भाजपा ने 542 में से 26 सीटें जीत ली है और 278 सीटों पर आगे हैं । सात चरण में हुए मतदान में जनता ने विपक्षी गठबंधन को नकार दिया है और कांग्रेस पार्टी ने सात सीटें जीती है जबकि सिर्फ 43 पर आगे है । मोदी वाराणसी में चार लाख 30 हजार वोट से आगे हैं जबकि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह गुजरात में गांधीनगर लोकसभा सीट पर साढे पांच लाख वोट से आगे चल रहे हैं।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीलोकसभा चुनावतेलंगाना लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष